उत्तर प्रदेश सरकार देगी परली के बदले रकम, प्रदूषण से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश सरकार देगी परली के बदले रकम, प्रदूषण से मिलेगी राहत

 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों से पराली खरीदने का फैसला लिए है, जिससे दो फायदे होंगे। पहला किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और दूसरा किसानों को पराली जलानी नहीं पड़ेगी, जिससे बहुत प्रदूषण होता है। पराली पिछले कुछ वर्ष से एक एक बड़ी समस्या रही है, जिससे उत्तर भारत पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस समस्या को कम करते हुए यह अहम फैसला लिया है, जिससे फसल कटाई होने के बाद पराली जलेगी नहीं और प्रदूषण भी नहीं होगा।

 

किसानों को इतना होगा भुकतान:-

  • गन्ने की पत्ती की बेल (गांठ) – डेढ़ रुपए/ किलो
  • सरसों की डंठल (तूड़ी) – दो रुपए/ किलो
  • मक्का डंठल – डेढ़ रुपए/ किलो
  • धान पुआल बेल – डेढ़ रुपए/ किलो
  • गेंहू की पराली – डेढ़ रुपए/ किलो
  • अरहर झकरा – तीन रुपए/ किलो
  • मसूर का भूसा – दो रुपए/ किलो