जोधपुरी प्याज़ के कचौड़ी की रेसिपी

जोधपुरी प्याज़ के कचौड़ी की रेसिपी

 

सामग्री:-

1. मैदा – 2 कप

2. बेसन – 3 चम्मच

3. प्याज – 6 बारीक़ कटे

4. आलू – 6 उबले हुए

5. नींबू – आधा 1 चम्मच

6. जीरा – 2 चम्मच

7. अजवाइन – 1.5 चम्मच

8. सौंफ – 1.5 चम्मच

9. हल्दी पाउडर – 2 चम्मच

10. लाल मिर्च पाउडर – 3 चम्मच

11. नमक – स्वादानुसार

12. गरम मसाला – 1.5 चम्मच

13. हरा धनिया का पत्ता – 2 कप बारीक़ कटा हुआ

14. तेल – तलने के लिए

15. पानी – मैदा गूंदने के लिए।

 

विधि:-

सबसे पहले एक फ्राई पैन लें और उसमे अजवाइन को भुन लें। जब यह भुन जाए तो अजवाइन को निकाल कर जीरा और सौंफ भून लें। अब गैस बंद कर दे। अब एक परात लें और उसमे मैदा में तेल, भुना अजवाइन, नमक और पानी डाल कर गूंद लें। आटे को बिल्कुल नरम गूथे। अब इसे करीब 1 से 1.5 घंटे के लिए ढक कर छोड़ दें। अब एक कढ़ाई लें और उसमे तेल को गरम करने के लिए छोड़ दें। फिर इसमें प्याज डाल कर भुने। 2 मिनट बाद भुना जीरा और सौंफ भी कढ़ाई में डाल कर मिलाएं। 2 मिनट बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और हरी मिर्च को डाल कर अच्छे से मिक्स करें। जब यह भुन जाए तो इसमें बेसन मिला कर मिक्स करें और अच्छे से भुने। अब इसमें उबले हुए आलू को तोड़ कर मिला लें और करीब 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भुने। इसके बाद हरा धन्य का पत्ता और नींबू मिला कर डाल दें। अब गैस बंद कर दे और करीब आधे घंटे के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

अब गूथे हुए आटे को अलग अलग लोइयों में बना लें और चपटा कर के दें। अब इसमें प्याज और आलू आदि के मिश्रण को भरे और लोइयों को बंद करके पुरियों के आकर में बेल लें। तब तक एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और तेल गरम करने के लिए रख दें।  तेल खौल जाए तो इसमें बेली हुई कचौड़ी डाल दें। इसे डार्क सुनहरा होने तक तले। जब ये तल जाए तो इसे निकाल कर प्लेट में रख लें। जिसके बाद तैयार है जोधपुरी प्याज की कचौड़ी।

 

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने जोधपुए प्याज की कचौड़ी पसंद आई होगी।