ठंड के दिनों में जरूर खाएं यह 6 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

 

ठंड के दिनों में जरूर खाएं यह 6 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

 

ठंडी के दिनों में लोग अपने सेहत का ध्यान रखना बिलकुल कम कर देतें है और साथ में खाने – पीने पर भी खास ख्याल नहीं रखते। और खाने पीने पर खास ख्याल न रखने पर शरीर की इम्युनिटी बहुत काम हो जाती है, जिससे शरीर में कई सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। तो इन परेशानियों से बचने के लिए हमें सर्दियों में यह 6 चीजों का सेवन जरुर करना चाहिए।

 

  1. दही:-

सर्दियों के मौसम में हमे जरूर ताज़ा दही खानी चाहिए। 100 एमएल दही खाने से कई साड़ी बिमारियों से बचा जा सकता है। दही में कैल्शियम, जिंक, मिनिरल्स, बैक्टीरिया और अन्य कई सारे तत्व पाए जातें हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है।

 

  1. मछली:-

सर्दियों के दिनों में मांसाहार करने वालों को हफ्ते – दस दिन में जरूर मछली का सेवन करना चाहिए। मछली में इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने वालें ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन जैसे तत्व पाएं जातें हैं।

 

  1. पालक:-

पालक में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाएं जातें है जो बीमारी का खतरा टालते है। ऐसे में हमें पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। पालक हमें स्वस्थ रखता है।

 

  1. मौसमी फल:-

सर्दियों के मौसम में अंगूर, अमरुद, पाइनएप्पल, संतरा और खट्टे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इन फलों में सम्पूर्ण मात्रा में विटामिन पाएं जातें है।

 

  1. शकरकंद:-

सर्दियों में शकरकंद को हल्की भूक लगने पर या नाश्ते में खाना चाहिए। शकरकंद शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।

  1. अदरक:-

अदरक को हर मौसम में खाया जाता है। अदरक चाय, सब्ज़ी और अन्य घरेलु उपचार के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अदरक कई सारे मर्ज़ों की दवा है। सर्दी – जुकाम, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और अन्य शारीरिक तकलीफों को दूर किया करता है।