तंदूरी सोया चाप रेसिपी

 

तंदूरी सोया चाप रेसिपी

सामग्री:-

घोल तैयार करने के लिए

  1. सोया चाप – 10
  2. चाट मसाला – आधा चम्मच
  3. गरम मसाला – आधा चम्मच
  4. कस्तूरी मैथी – 1 चम्मच
  5. जीरा पाउडर – आधा चम्मच
  6. काला नमक – आधा चम्मच
  7. पुदीना पाउडर – 1 चम्मच
  8. नमक – स्वादानुसार
  9. काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  10. क्रीम – 2 चम्मच
  11. दही – 50 ग्राम
  12. मक्खन – 2 चम्मच

 

चाप तैयार करने के लिए

  1. कटा प्याज – 1
  2. निम्बू का रस – आधा चम्मच
  3. हरी मिर्च – 1 से 2
  4. धनिया का पत्ता
  5. चाट मसाला – आधा चम्मच
  6. लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  7. गरम मसाला – आधा चम्मच
  8. क्रीम – 1 चम्मच
  9. मक्खन – 4 चम्मच

 

विधि:-

एक बड़ी कटोरी ले और उसमे दही को डाल ले और उसमे काला नमक, नमक गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, मक्खन, कसूरी मैथी और चाट मसाला दाल कर अच्छे से मिला लें। अबी इसमें थोड़ा और मक्खन मिला कर फ़ूड कलर मिला दे। अब चाप को धो लें और बीच में से काट कर दो भाग में कर लें। और अब कटे चाप को घोल में मिला कर अच्छे से मिक्स कर दें। मिक्स करने के बाद चाप को लोहे के रोड में घुसा दें। अब सोया चाप को धीमी आंच पर गैस पे रख कर चारों ओर से पका लें। अब इसे छोटे टुकदो में काट लें। फिर उसमे प्याज, धनिया का पत्ता और निम्बू का रस डाल दे और उसे मिलाये। फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और क्रीम को डाल दे और उसे अच्छे से मिला ले। अब इसमें मक्खन डाल दे। अब इसे अच्छे से मिला ले।

फिर इसमें प्याज और चटनी मिला दें। और आपका सोया चाप तैयार।

 

आशा है आपको आपके हाथ का बना सोया चाप पसंद आया होगा।