पुरुषों के लिए बड़े काम की चीज है यह दाल, रोज सेवन करने से मिलेंगे 5 गजब के फायदे

पुरुषों के लिए बड़े काम की चीज है यह दाल, रोज सेवन करने से मिलेंगे 5 गजब के फायदे

आज की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग खानपान पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. इसका सीधा असर उनके शरीर पर हो रहा है. यही वजह है कि कुछ लोग कमजोरी का शिकार हो रहे हैं, कोई मोटापा से परेशान है तो कई लोग कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।  हाल के शोधों की मानें तो पुरुषों में घटते sperm count की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कई लोगsperm count बढ़ाने के लिए महंगी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं आता।

मसूर दाल में क्याक्या पाया जाता है

एक कप मसूर दाल की बात करें तो उसमें 230 कैलोरी होती है, लगभग 15 ग्राम डाइटरी फाइबर और लगभग 17 ग्राम प्रोटीन होता है। आयरन और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह दाल वेजेटेरियन लोगों के लिए एक आयडि‍यल च्वाइस है। अलग तरह के स्वाद और आहार संबंधी फायदों के चलते इसे अपनी balanced diet  में शामिल करना चाहिए .

मसूर दाल ऊर्जा का अच्छा स्रोत

हम आपको मसूर दाल के फायदों  के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी होती है। मसूर दाल ऊर्जा का अच्छा स्रोत ह। इसमें सुषम  पोषक तत्व पाए जाते हैं और साथ में प्रीबायोटिक कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं। प्रीबायोटिक कार्बोहाइड्रेट वो होते हैं, जिन्हें पचाना आसान होता है।

Red Lentil 5 benefits

  1. वजन कम करने में helpful

जो पुरुष वजन बढ़ने से परेशानन हैं वह मसूर दाल का सेवन जरूर करें। यह वजन घटाने में मददगार है। मसूर में कफ शामक गुण पाया जाता है,  साथ ही इसका लघु गुण होने के कारण यह सुपाच्य होती है, जिसकी वजह से यह जल्दी हजम हो जाती  है।

कमर और पीठ दर्द का इलाज

अगर आपकी कमर और पीठ में दर्द रहता है तो भी आप मसूर दाल का सेवन कर सकते हैं।  नियमित तौर पर इसका सेवन आपको दर्द से राहत दिलाएगा। कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप  मसूर को सिरके के साथ पीस लें। फिर हल्का गुनगुना करके कमर और पीठ पर लगाएं लें।  ऐसा करने से भी तुरंत आराम मिलता है।

  1. त्वचा रोग में मसूर के फायदे

मसूर की दाल त्वचा में होने वाले रोगों से बचाती है।  अगर आपके चेहरे पर दाग हैं और आंखों में सूजन जैसी समस्या है तो आपको मसूर दाल का सेवन करना चाहिए।

  1. कमजोरी दूर करने में मददगार

अगर आप भी शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए मसूर दाल काफी फायदेमंद हो सकती है।  मसूर शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ-साथ खून को बढ़ाने का भी काम करती है।  ऐसे में जिस भी इंसान के शरीर में कमजोरी या फिर खून की कमी है तो उसे नियमित मसूर दाल का सेवन करना चाहिए।

  1. मसूर की दाल के फायदे

मसूर दाल में फोलिक एसिड मौजूद रहता है।  यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए काफी एक्टिव रूप से काम करता है।  अगर आप चाहें तो इस दाल को अपने लंच में या फिर डिनर में शामिल कर सकते हैं।  कुछ पुरुष स्पर्म मोटेलिटी के लिए इस दाल का पीना भी काफी पसंद करते हैं, जिनके लिए यह सकारात्मक परिणाम दिखा सकता है।