ब्रेड पकोड़ा रेसिपी

 

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी

 

सामग्री:-

1. बेसन – 4 कप

2. उबले आलू – 11 से 12

3. ब्रेड

4. हरी मिर्च – 4

5. जीरा – आधा चम्मच

6. हल्दी पाउडर – आधा चम्मच

7. धनिया पाउडर – 2 चम्मच

8. लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच

9. गरम मसाला – आधा चमच

10. नमक – स्वादानुसार

11. अदरक का पेस्ट – 2 चम्मच

12. हरा धनिया का पत्ता – आधा कप बारीक़ कटा

12. तेल – तलने के लिए।

 

विधि:-

सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में बेसन को डाल दें। अब बेसन में लाल मिर्च और नमक को मिक्स कर लें। अब इसमें पानी को डाल कर हल्का गाढ़ा करते हुए मिला लें। अब उबले हुए आलू को छील कर तोड़ लें। फिर एक फ्राई पैन को गैस पर चढ़ाएं और इसमें तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, जीरा और हल्दी पाउडर डाल कर भुन लें। 2 से 3 मिनट बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसल, धनिया का पत्ता, तोड़े हुए आलू और नमक डाल कर सब कुछ को अच्छे से मिला लें और करीब 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भुने। अब इस आलू के मिश्रण को प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

करीब 20 मिनट बाद कढ़ाई को गरम करने के लिए डाल दें और इसमें तेल गरम करने डाल दें। अब दो ब्रेड की स्लाइसेस लें और एक पर आलू का मिश्रण लगाएं फिर दूसरे ब्रेड के स्लाइस से ढक दें। ब्रेड को ऊपर से दबा कर चपटा कर दें। अब इसे ब्रेड पकोड़े (तिकोने) के आकर में काट लें। अब इसे बेसन के घोल में अच्छे से मिला लें। बेसन पूरे ब्रेड पर लगा होना जरुरी है। अब ब्रेड को आराम से कढ़ाई में डाले। कढ़ाई मध्यम आंच पर रखे। इसे बीच – बीच में पलटते रहे और सुनहरा होने तक तले। जब यह तल जाए तो इसे प्लेट में निकल लें। सभी ब्रेड को ऐसे ही तल लें। इसके बाद तैयार है ब्रेड पकोड़ा।

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने ब्रेड पकोड़ा खा कर मज़ा आया होगा।