मैदा, सूजी और बेसन को कीड़ो से बचने के लिए घरेलु उपाय

 

मैदा, सूजी और बेसन को कीड़ो से बचने के लिए घरेलु उपाय

मैदा, सूजी और बेसन से बानी डिश सबको पसंद आती है लेकिन लंबे समय तक आप इन चीज़ो को घर में नहीं रख पाते हैं। पैकेट खोलने के कुछ दिन या महीने में ही इसमें घुन या कीड़े लग ही जाते है, जिससे आप केवल जितनी जरुरत हो समय पर उतना ही सामान मंगाते हैं।

तो आज आज में आपके लिए लेके आया हु कुछ ऐसा नुश्खा जिससे की आप अपने घर में मैदा, सूजी और बेसन को जरुरत से ज्यादा भी रख सकते है और उसमे घुन या कीड़े भी नहीं लगेंगे।

 

  1. आटा सबके घर में होता है जिससे आप रोटियां पकाके खाते हैं, आटे को सुरक्षित रखने लिए आप आटे में नीम की पत्तियाँ डाल सकते है। अगर आपको नीम की पत्ती न मिले तो आप तो आप तेज़ पत्ता या काली इलायची के दाने भी डाल सकते है।
  2. दलीय और सूजी को कीड़ो से बचने के लिए आप किसी कढ़ाई में इन्हे भून लें, और ठण्डा होने के लिए रख दे, ठण्डा होने के बाद इसमें 10-12 इलायची के दाने डाल के एयर टाइट कंटेनर में रख दे। इससे कभी कीड़े नहीं लगेंगे और यह समस्या दूर हो जायगी।
  3. मैदा और बेसन में सबसे जल्दी कीड़े लगते है, इसे कीड़े से बचने के लिए आप इसे किसी डिब्बे में दाल के उसमे काली इलायची के दाने डाल दें,उससे इसमें कीड़े नहीं लगेंगे।
  4. चावल में नमी या घुन से बचाने के लिए लगभग 10 किलो चावल में 50 ग्राम पुदीने की पत्तियाँ डाल दें, इससे चावल में कीड़े नहीं पड़ते।
  5. बदलते मौसम में चने या दाल में कीड़े लगना आम बात है इससे बचने के लिए सुखी हल्दी और नीम के पत्ते डाल कर रख दें, इससे आपके कीड़े लगने का खतरा नहीं रहता।
  6. चीनी और नमक बारिश के मौसम में न केवल चिपचिपे हो जाते है बल्कि पिघलने भी लगती है। इस समस्या से बचने के लिए इन्हें कांच के जार में रखें, आप चीनी और नमक के डिब्बे में थोड़े से चावल के दानें भी रख सकते है।

Written By : Gagan Kumar