सर्दियों में आंवला खाने के फायदे

सर्दियों में आंवला खाने के फायदे

 

  • पाचन के लिए:-

खून को साफ़ रखने के लिए आंवले को अपने आहार में शामिल कीजिए। आवला में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल त्याग को नियंत्रण करता है। आंवला में गैस्टिक और पाचन रस के स्त्राव को उत्तेजित करने ने भी लाभदायक है। यह पोषक तत्वों के उपयोग के लिए सहायक होता है। यह पेट को अच्छा और स्वस्थ रखता है। रोज सुबह खाली पेट आंवले का रस पियें।

 

  • बालों के लिए:-

आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। आंवला बालों को बढ़ने में मदद करता है। आंवला बाल को काला भी करता है। आवला में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आवला खाने से बाल बहुत अच्छे हो जाते हैं। 10 से 15 दिन में आंवला को बालों में जरूर लगाएं।

 

  • इम्युनिटी बढ़ाए:-

आवला में विटामिन ए, सी, अल्कालॉइड और केम्प्फेरोल जैसे कई गुण पाए जातें है। आवला इम्युनिटी मजबूत करने के लिए एक अच्छा स्त्रोत है। आवला शरीर को गरम करने में मदद करता है। आंवला बहुत अच्छा आयुर्वेदिक औषिधीय है। आंवला एंटी बायोटिक दवा की तरह भी है। आवला हमारे शरीर की कई रोग से रक्षा भी करता है।

 

  • लीवर को स्वस्थ रखता है:-

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला में  फाइटोकेमिकल की मात्रा जैसे कि क्वेरसेटिन, गैलिक एसिड, कोरिलागिन और एलीगैजिक एसिड मुक्त कणों को नष्ट करने में मदद करता है।

 

  • ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करे:-

आंवला खून को साफ़ करता है। आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा होती है। आंवला खनिज जो कार्बोहइड्रेट चयापचय को विनियमित करने में मदद करता है। आंवला इन्सुलिन पैदा करने वाले कोशिकाओं को नष्ट होने से रोकता है। आंवला का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।