आलू गोभी की लाज़वाब सब्ज़ी रेसिपी

 

आलू गोभी की लाज़वाब सब्ज़ी रेसिपी

 

सामग्री:-

  1. गोभी
  2. प्याज़
  3. लहसुन – 10 से 12 दाने
  4. धनिया का पत्ता – आधा कप
  5. हरी मिर्च – 4 से 5
  6. सब्ज़ी मसाला – आधा चम्मच
  7. हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  8. मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  9. घी – 50 ग्राम
  10. जीरा – एक चौथाई चम्मच
  11. नमक – स्वादानुसार

 

विधि:-

  1. सबसे पहले गैस पर पेन चढ़ाइये फिर उसमे घी डालकर गरम कीजिए।
  2. अब घी में जीरा, मिर्च, और लहसुन डाल कर कुछ समय पकाएं। जब ये सब भुन जाए तो कटा प्याज़ डाल कर थोड़ी देर भुने।
  3. प्याज हल्का पाक जाए तो उसमे आलू और गोभी भी मिला दें।
  4. जब ये थोड़ा भून जाए तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक दाल कर अच्छे से मिला लें।
  5. अब इसे ढक कर मध्यम आंच पर करीब 15 मिनट पकाएं। साथ ही साथ बीच – बीच में इसे चलाते भी रहे।
  6. 15 मिनट के बाद आलू और गोभी को देख लें की ये अच्छे से पक गए हैं की नहीं और अगर पक गए हैं तो अब तेज आंच पर थोड़ी देर और फ्राई करें।
  7. आखिर में इसपे धनिया का पत्ता दाल दें और गैस बंद कर दें। अब आलू गोभी की सब्ज़ी बन कर तैयार।

 

आशा है आपको आपके हाथ से बनी आलू गोभी की सब्ज़ी लाजवाब लगी होगी।