एसिडिटी/ Acidity: कारण, लक्षण और घरेलु उपाय

एसिडिटी/ Acidity: कारण, लक्षण और घरेलु उपाय

 

आधुनिक काल में हर व्यक्ति को कोई न कोई शारीरिक समस्या जरूर होती है, जिससे वह इंसान हमेशा ही तंग रहता है। ऐसे में एसिडिटी एक ऐसी समस्या है जो कभी न कभी हर व्यक्ति को होती है या फिर पहले हो रखी है। एसिडिटी से पाचनतंत्र को बहुत समस्या होती है। एसिडिटी की समस्या ज़्यादा तला और अधिक ही मसालेदार भोजन का सेवन करने से होती है। एसिडिटी पेट में पित्त के बढ़ने से होता है। हर कोई इस समस्या का समाधान चाहता है तू चलिए जानते है एसिडिटी इ कारण, लक्षण और घरेलु उपाय।

 

 

  • एसिडिटी के लक्षण:-
  1. पेट फूलना
  2. पेट में गैस होना
  3. खट्टी डकार आना
  4. डकार के साथ खाना गले से ऊपर आना
  5. बैचेनी होना
  6. पेट फूलना और दर्द होना
  7. सीने में जलन
  8. हिचकी आना
  9. उलटी जैसा मन होना
  10. सिर दर्द
  11. गले में घरघराहट होना
  12. मुँह का स्वाद बिगड़ना।

यह सब एसिडिटी के लक्षण होते हैं।

 

 

  • एसिडिटी को घरेलु उपाय से करें ख़त्म:-
  1. सौंफ:-

भोजन करने के बाद सौंफ का सेवन करें, नहीं होगी एसिडिटी।

 

  1. केला:-

जब भी एसिडिटी हो तो केले का सेवन जरूर करें, जल्दी मिलेगा आराम।

 

  1. दूध:-

जब भी एसिडिटी हो तो एक गिलास ठंडा दूध में थोड़ी से मिश्री मिक्स कर लें और इसका सेवन करें, जल्दी ही आराम मिलेगा।

 

  1. तुलसी की पत्तियां:-

सबसे पहले 10 से 12 तुलसी की पत्तियां लें और उसे पानी में डाल कर उबाल लें। उबालने के बाद इसे ठंडा कर इसका सेवन कर लें, अगर ज़्यादा कड़वा लगे तो इसमें बहुत थोड़ा चीनी मिक्स कर दें। अब इसका सेवन कर लें।

 

  1. गिलोय:-

कुछ गिलोय की जड़ के टुकड़े को पानी में डालकर उबाल लें। जब यह उबाल जाए तो इसका सेवन कर लें। जल्दी ही लाभ मिलेगा।

 

\

 

  1. अजवाइन और जीरा:-

सबसे पहले अजवाइन और जीरा का एक – एक चम्मच भून लें। पानी में डालकर उबाल लें। उबलने के बाद इसका सेवन कर लें।

 

  1. गुलकंद:-

गुलकंद का सेवन एसिडिटी के समय करे, लाभ होगा।

 

  1. गुड़:-

प्रतिदिन भोजन के बाद गुड़ का सेवन जरूर करें। गुड़ पेट लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसकी ख़ास बात तो यह है की गुड़ खाने से मुँह में कड़वाहट नहीं होती।

 

  1. आंवला और गुलाब:-

आवला, गुलाब और सौंफ को पीस कर एसिडिटी के वक़्त 1 चम्मच खाएं। एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा।

 

 

  • एसिडिटी से बचने के उपाय:-
  1. कम से कम ही मसालेदार और तला भोजन का सेवन करें। ज़्यादा मिर्च वाले भोजन का इस्तेमाल न करें।

 

  1. भोजन करने के बाद लेटे नहीं, जरूर सेर पर जरूर जाएं।

 

  1. रात्रि भोजन के बाद सेर पर जरूर जाएं।

 

  1. फ़ास्टफ़ूड और जंक फ़ूड से दूर रहे। टमाटर का सेवन जरूर करें।

 

  1. प्रतिदिन योग और एक्सरसाइज करें।

 

  1. चाय या कॉफी का सेवन न करें या फिर कम से कम करें।

 

  1. दूध का सेवन जरूर करें। रात्रि के भोजन के बाद दूध करीब 1 घंटे बाद पिए।