कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह 10 आसान घरेलू उपाय

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह 10 आसान घरेलू उपाय

कब्ज की समस्या

हेलो फ्रेंड्स आज हम इस आर्टिकल में कब्ज की समस्या क्यों होती है। उसके बारे में जानकारी देंगे। तो दोस्तों इसका सबसे बड़ा कारण तो ये है। की हमारी  दैनिक दिनचर्या और गलत खाना पान से होती है।आज की इस भगदौड़ की ज़िंदगी में समय की कमी के कारण हम दिन प्रतिदिन गलत खान -पान के शिकार होते जा रहे है.क्योकि  फ़ास्ट फ़ूड खाने से और ज्यादा तला बुना खाने से  हमारा पेट खराब होने लगता है। क्योकि बहार खाने में मसाले बहुत ज्यादा मात्रा में होते है। जितना अधिक खाने में अच्छा लगता है। उतना ही हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। और डिब्बा बंद फ़ूड तो हमारी सेहत के लिए और भी जयादा नुकसान करता है। -कब्ज का मतलब है पेट अच्छे (ठीक ) से साफ ना होना और मल त्यागा करने में परेशनी होना अगर आपको ये बीमारी लंबे समय से है और आपने अभी तक इसके उपचार के उपाय नहीं किए है तो ये समस्याबहुत  गंभीर बीमारी है खाने पीने की गलत आदतों के कारण कब्ज की शिकायत होती है। इसके अलावा रात को खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना कुछ ऐसी आदत है जिसकी वजह से भी कब्ज़ का रोग होता है। कब्ज हमारे Digestive system को कमजोर करता है और इसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है जिससे भूख का कम लगना।

 

यदि कब्ज का इलाज सही  समय पर शीघ्र नहीं किया जाये तो शरीर में अनेक विकार उत्पन्न हो जाते हैं। कब्जियत का मतलब ही प्रतिदिन पेट साफ न होने से है। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में दो बार यानी सुबह और शाम को तो मल त्याग के लिये जाना ही चाहिये। दो बार नहीं तो कम से कम एक बार तो जाना आवश्यक है। अगर रोज कम से कम सुबह पेट का साफ नहीं हो पाता है। तो यह एक गम्भीर समस्या है। और ऐसा होना गम्भीर बीमारी होने के संकेत है।

Remedies for constipation: Constipation: कब्ज से बचने के आसान घरेलू उपाय - home remedies for constipation in hindi kabj se chutkara | Navbharat Times

कब्ज की समस्या को कम करने के लिएअधिक मात्रा में पानी पीना बहुत आवश्यक है।  और खाने में हरी सब्जियाँ और फलो का जूस भरपूर मात्रा में पीना चाहिए।  आप खानपान पर ठीक ध्यान दें| आपका आहार सही होगा तो कब्ज की समस्या होगी ही नहीं| हो सकता है कि क्रोनिक कब्ज को इस तरीके से ठीक होने में थोड़ा समय लगे, लेकिन सही आहार कब्ज का रामबाण उपाय साबित हो सकता है| इसके लिए आपको तला भुना कम खाना होगा| बहुत ज्यादा शराब और कॉफी भी कब्ज का कारण हो सकती हैं|

अपने खानपान में सुधार कर के हम इस बीमारी से बच सकते है। इस लेख में हम कब्ज का इलाज करने के आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे जानेंगे जो पुरानी से पुरानी कब्ज खोलने में कारगर है।

 

कब्ज की समस्या के  लक्षण:-

* सासों की बदबू
* लोपित जीभ
* बहती नाक
* भूख में कमी
* सरदर्द
* चक्कर आना
* जी मिचलाना
* चेहरे पर दाने
* मुँह में अल्सर
* पेट में लगातार परिपूणर्ता

कब्ज होने का सबसे बड़ा कारन शरीर में पानी की कमी होना है पानी

कब्ज का  घरेलू उपाय और  नुस्खे :-

पानी की कामी होने पर आंतो में मल सूखने लगता है और मल त्यागा करने में काफी जोर
लगाना पड़ता है कब्ज का इलाज के लिए रोगी को पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए और खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए।

कब्ज दूर करने के लिए रोगी को फलों में पपीता और अमरूद जरूर खाना चाहिए।

2 पेट में जमे हुए मल को बाहर निकालने के लिए 1 कप गुनगुने पानी में 1 नींबू निचोड़ कर पिए।

3 कब्ज का इलाज करने हो या फिर छुटकारा पाना हो, 1 गिलास गर्म दूध रात को सोने से पहले पिए। अगर मल आंतों में चिपक रहा हो तो दूध में 1 से 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिए।

4 ईसबगोल की भूसी कब्ज के इलाज में रामबाण का काम करती है। 125 ग्राम दही में 10 ग्राम इसबगोल की भूसी घोल कर सुबह शाम खाने से कब्ज़ में आराम मिलता है।

5 बेकिंग सोडा जिसे हम मीठा सोडा से भी जानते है कब्ज खोलने में काफी फायदेमंद है। एक चौथाई कप गर्म पानी में 1 चम्मच मीठा सोडा मिलाकर पिए।

6 पेट की बीमारियों से बचने और उनके उपचार के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया होना जरूरी है। दही खाने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ेगी। Kabz ke upay के लिए दिन में २ से ३ कप दही का सेवन ज़रूर करें।

7 आधा गिलास पत्ता गोभी का जूस पीने से कब्ज के रोग से निजात मिलती है। पालक का जूस भी kabj kholne में काफी असरदार है।

8 ग्लास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच घी मिलाकर घोल ले और रात को सोने से पहले पिए।

9 एक ग्लास दूध में थोड़ी अंजीर उबाल ले और सोने से पहले पिए।

10 सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है।

क़ब्ज़ का आयुर्वेदा से इलाज

1 कब्ज का इलाज करने के लिए रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखे और उसमे 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण डाल कर रख दें सुबह इस पानी को खाली पेट छानकर पिए इस उपाय को कुछ दिन लगातार करने से कब्ज जड़ से खत्म हो जाती है।

2 पानी में अलसी के बीज का पाउडर लेने से कब्ज में राहत मिलती है।

3 रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में बादाम का तेल मिलाकर पिए। 2 हफ्ते लगातार ये natural gharelu upay करने से पुराने से पुरानी कब्ज ठीक हो जाती है।

4 किशमिश में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। रात को सोने से पहले 1 मुट्ठी किशमिश पानी में भिगो कर रखे और सुबह खाली पेट खाए।

 

बाबा रामदेव योगा से क़ब्ज़ का उपाय:-

कब्ज ठीक करने में yoga करने से काफी फायदा मिलता है। Baba Ramdev के बताये हुए ये योगासन पेट की अन्य बीमारियों के उपचार में भी असरदार है।

धनुरासन
कपालभाति प्राणायाम
अनुलोम विलोम प्राणायाम

क़ब्ज़ की समस्या से  बचने के उपाय:-

* भोजन की पाचन क्रिया पेट से नहीं मुंह से शुरू होती है इसलिए खाने में जो भी खाए उसे अच्छे से चबाएं ताकि पेट में भोजन जल्दी पच जाए।

* खाने में फाइबर ज्यादा लेने से कब्ज की समस्या नहीं होती। हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद और फलों में फाइबर अधिक होता है।

* कब्ज से बचना है तो शरीर में पानी की कमी ना होने दे। दिन में 3 से 4 लीटर पानी ज़रूर पिए।

इस लेख में बताए गए नुस्खे आपकी जानकारी के लिए है कोई भी उपाय करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह अवश्य ले।

Also Read

Orange khane ke Fayde/ जूस बच्चों के लिये तो अमृततुल्य

विशेष न्यूज़ :- आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले। यह आर्टिकल एक सूचना मात्र है।और यह आर्टिकल किसी भी घरेलू उपाय के लिए दावा नहीं करता है।