चटनी चीज सैंडविच

चटनी चीज सैंडविच

——-क्या चहिए ——–

ब्रेड की स्लाइसेज -4 ,चीज स्लाइसेज –2 , हरा धनिया -2 कप , हरी मिर्च -2 ,
लहसुन की कलिया -6 मुंगफली -1 /4 कप भुनी हुई , चाट मसाला -1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक ),
बर्फ के टुकड़े -5 -6 ,नमक -स्वादानुसार।

——-ऐसे बनाए ——-

हरा धनिया ,हरी मिर्च ,लहसुन की कलिया ,मुंगफली ,चाट मसाला , बर्फ के टुकड़े और नमक को मिक्सर में बारीक़ पीस ले। अब दो ब्रेड स्लाइसेज ले। एक पर अच्छी तरह से चटनी लगाए। इसके ऊपर चीज की स्लाइज लगाए। दूसरी स्लाइजस पर भी चटनी लगाए और चीज के ऊपर रख दे। यानि की जिस हिस्से पर चटनी लगी है उसे अंदर की तरफ रखना है। अब सेंडविच को दोनो तरफ से हल्का -सा मक्खन लगाकर सेक ले या ग्रिल कर ले। चीज स्लाइज न हो चीज क्यूब्स को कुहुकस करके डाल सकते है।

गर्म सेंडविच को लाल और हरी चटनी के साथ परोसे।

टिप ——- पानी के बजाय बर्फ का इस्तेमाल करे जिससे चटनी का हरा रंग
बना रहेगा दरअसल जार गर्म होने से चटनी का रंग कला पर जाता है। लेकिन बर्फ
से जार ठंडा रहेगा और रंगत बनी रहेगी।