त्योहारों से पहले सस्ते हुए सभी ड्राई फ्रूट्स, जानिए काजू, बादाम, किशमिश के नए भाव

 

त्योहारों से पहले सस्ते हुए सभी ड्राई फ्रूट्स, जानिए काजू,

बादाम, किशमिश के नए भाव

 

दशहरा, दिवाली, आते ही काजू, बादाम, किशमिश आदि सभी ड्राई फ्रूट्स अक्सर महंगे हो जाते थे। लेकिन वर्ष 2020 में कुछ ऐसा हो गया है की इनकी कीमतें बहुत तेज़ी से नीचे आईं है, त्योहारों के सीजन में ड्राई फ्रूट्स सस्ते हो जाएँ तो खरीदना कौन नहीं चाहेगा। कोरोना वायरस महामारी के चलते डिमांड में भरिगिरावत से पिछले कुछ महीनों से इनकी कीमत में गिरावट जारी है। यह भी संभव है अगर इनके दाम और नीचे गिरें तो।

नई दिल्ली :

दशहरा, दिवाली, आते ही काजू, बादाम, और किशमिश अक्सर महंगे हो जाते हैं। लेकिन साल 2020 त्योहारों के सीजन में ड्राई फ्रूट्स सस्ते हो गए है, कोरोना वायरस महामारी के चलते डिमांड में भरी गिरावट से पिछले कुछ महीनों से इनकी कीमत में भरी गिरावट जारी है। आमतौर पर त्योहारों पर ड्राई फ्रूट्स की डिमांड बढ़ती है, लेकिन इस बार नवरात्रि, दशहरा, दिवाली के मौसम में भी ग्राहक दुकानों पर जाने से  कतरा रहे है।

साल की शुरुआत से ही गिरे दाम :

मार्केट के सभी ट्रेंड पर हमारे सहयोगी चैनल ज़ी बिजनेस की पड़ताल में पता चला की इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में लगातार गिरावट का रुख है पर कीमतें काफी घटी हैं।

काजू और किशमिश सस्ते हुए :

जनवरी में जो काजू 800 रूपए प्रति किलो बिक रहा था, वह अक्टूबर में घटकर 650 रूपए के करीब है, इसी तरह किशमिश की कीमतों में भी 240 रूपए प्रतिकिलो से घटकर 220 रूपए हो गयी है।

छुआरे के दाम भी गिरे :

छुआरे भी जनवरी म 300 रूपए प्रति किलो से घटकर अक्टूबर में 280 रूपए पर आ चूका है, बल्कि अंजीर की कीमत बढ़ी है, यह फ़िलहाल 750 रूपए किलो से भड़कर 800 रूपए किलोग्राम हो चुके हैं।

अखरोट और बादाम की कीमतों में गिरावट :

अखरोट जनवरी में 850 रूपए किलो के करीब बिक रहा था जो अक्टूबर में घटकर 600 रूपए प्रतिकिलो पर आ गया है, बादाम भी जनवरी में 650 रूपए बिक रहा था जो अक्टूबर में 590 रूपए पर आ गया है।

छोटी इलायची के तेवर नरम :

जनवरी में छोटी इलायची की कीमत 5000 रूपए प्रतिकिलो थी, जो अब अक्टूबर में घटकर 3000 रूपए प्रतिकिलो पर आ गयी है। मन जा रहा है की आने वाले समय में कोरोना की वजह से और गिरावट आ सकती है।