बच्चों के लिए यह आहार है बहुत जरुरी, जरूर खाना चाहिए।

बच्चों के लिए यह आहार है बहुत जरुरी, जरूर खाना चाहिए।

 

आज के समय में बच्चें बाहर का जंग फ़ूड खा कर अपना शरीर कमज़ोर कर रहे है। कमज़ोर शरीर की वजह से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से नहीं हो रहा है। ऐसे में बच्चों को बहुत सारा तनाव रहता है और चिड़चिड़ा पन भी बढ़ता जा रहा है। आज के बच्चें घर का बना पौष्टिक आहार खाने से परहेज़ करते है, ऐसे में बच्चों में हड्डियां कमज़ोर होना, मासपेशियां कमज़ोर होना आदि जैसे कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए बच्चों को पौष्टिक आहार मिलना जरुरी है। तो आइये जानते है, की हमें किस प्रकार के भोजन अपने बच्चों को खिलाना चाहिए।

 

  1. हरी सब्ज़ियां:-

हरी सब्ज़ियां इंसान के शारीरिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हरी सब्ज़ी को तो हमें जरूर खाना चाहिए। हरी सब्ज़िओं में विटामिन ए, सी, आयरन और फोलेट जैसे कई सारे तत्व पाए जातें हैं। हरी सब्ज़ियों में बथुआ, भिंडी, मिर्च, ब्रोकली, सरसों का साग, मेथी, धनिया, पुदीना आदि होतें हैं। बच्चों को हरी सब्ज़ी से बहुत लाभ मिलेगा। हरी सब्ज़ियां सेहत को संतुलित करने में कारगर है।

 

 

  1. फल:-

फल तो कोई भी हो बच्चों को बहुत पसंद होता है, फल तो बच्चें बड़ी आसानी से खा लेतें है। फल जैसे केला, सेब, संतरा, अनार, पपीता, चीकू, कीवी आदि फल में बहुत सारा न्यूट्रिएंट्स, फाइबर, कैल्शियम आदि लाभदायक तत्व पाया जाता है। फल खाने से शरीर में से कई सारी बिमारियों से छुटकारा मिलता है और शरीर में खूब एनर्जी मिलती है। बच्चों को सुबह केला का सेवन जरूर करना चाहिए और अन्य फल का जूस भी पीना चाहिए।

 

  1. मछली:-

मछलियां कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है, इसके अलावा मछलियों में ओमेगा – 6 और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बच्चों को फ्राई मछली और मछली के हड्डी का सूप बहुत पसंद होता है, यह बच्चों को दिया जा सकता है। मछलियां बच्चो के सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं।

मछली को कभी भी दूध के साथ न खाएं। मछली खाने और दूध पीने में करीब 5 से 6 घंटे का अंतर होना चाहिए, जो आपके सेहत के लिए अच्छा है।

 

  1. डेरी प्रोडक्ट्स:-

दूध मानव शरीर के लिए बहुत अच्छा और बहुत जरुरी भी हो सकता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटमिन ए, डी, बी12 और पोटेसियम तत्व पाएं जातें है, जो शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दूध हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक है, जो इन्हे मजबूत बनाते है। दूध के अलावा अन्य डेरी प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, घी, दही, लस्सी, मलाई टेस्टी होने के साथ ही बहुत लाभदायक है, जिसे कोई भी बच्चा खाने से परहेज़ कर ही नहीं सकता। बच्चों को सुबह के खाने (ब्रेकफास्ट) के वक़्त और रात को सोने से पहले 1 ग्लास दूध जरूर पीना चाहिये।

 

 

  1. दालें एवं फलियां:-

दाल में मूंग, अरहर, चना, मसूर, उड़द आदि और फलियां में राजना, सोयाबीन, मटर, बीन्स आदि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और पौष्टिक से भरपूर होतें हैं। इनमे प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर और विटामिन प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है। दाल और फली को तो कई तरह से स्वादिस्ट बना कर खा सकतें है, जिससे बच्चें दाल  को चाव से खाएं।