बड़े काम का है अखरोट

 

बड़े काम का है अखरोट

 

बढ़ाये बालों और चेहरे की रौंनक, सेहत और दिमाग रखे दुरुस्त :

वजन कम करने के साथ-साथ यह एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में बालों में रूखापन होने की समस्या भी बढती जाती हैं। ऐसे में अखरोट का तेल बालों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च द्वारा प्रकाशित शोध के अनुसार, अखरोट के तेल में कपूर और नीम की पत्तियों को मिलाकर गर्म करके नियमित मसाज करने से लम्बे समय से चली आ रही रुसी की परेशानी से भी छुटकारा प सकते हैं।

Pure Kashmiri Walnuts With Shell, Packing Size: 1kg, Rs 350 /kilogram | ID:  16636865673

अखरोट में हल्दी फैट,फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है।  इसे ब्रेन फ़ूड भी कहते है…..

अखरोट ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रखने में मदद करता है। ब्रेन फ़ूड होने के नाते यह याद्दाश्त बढ़ाने में मददगार होते हैं। अखरोट में मौजूत विटामिन-बी व फलेट्स याद्दास्त बढ़ने में मददगार होते है। अखरोट में मौजूत अल्फ़ा लिनोलेनिक एसिड शरीर में खून के थक्के जमने से रोकता है।  इससे ह्रदय रोग का खतरा भी काम हो जाता है।

दिन में 2 या 3 अखरोट क सेवन पर्याप्त है। अखरोट में विटामिन के साथ-साथ प्रोटीन और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में होता है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड अर्थराइटिस के जोखिम को भी कम करने में मदद करते हैं। इसमें माइक्रोन्युट्रिएंट्स, जिंक और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।