यह 5 वास्तु दोष बन सकते है धन हानि का कारण, जाने बचने का सही उपाय

यह 5 वास्तु दोष बन सकते है धन हानि का कारण, जाने बचने का सही उपाय

 

कई लोग हमेशा मेहनत करते रहते रहते है फिर भी उनको सफलता नहीं मिलती है या फिर अपने कमाई हुई राशि को संभाल कर नहीं रख पाते है। पैसों के मामले में कभी – भी अच्छा होता ही है या फिर पैसों का भरी नुकसान हो रहा होता है। ऐसा कई बार वास्तु दोष के कारण भी होता है। इन सब से बचने के लिए कुछ सामान्य चीज़ों पर ध्यान रख कर आपको नुकसान से छुटकारा मिल सकता है और लाभ हो सकता है। तो चलिए जानते है ऐसे 5 वास्तु दोष के कारण से, जिनसे आपको धन हानि हो सकती है।

 

  1. बेवजह न टपके नल से पानी:-

बेवजह नल से पानी टपकना वास्तुशास्त्र में बहुत नुकसान दाई होता है। नल से पानी टपकना ज़्यादातर ख़राब नल की वजह से होता है। नल से पानी बेवजह टपकना धन सहित पर्यावरण का भी नुकसान है। ऐसे में हमें टपकने वाले नल को जल्दी ही बदल देना चाहिए और इस समस्या से पीछा छुड़ाना चाहिए।

 

  1. धातु से बैडरूम की थोड़ी सजावट:-

अपने बैडरूम में एक धातु से बानी चीज़ जरूर लगाए। यह धातु की चीज़ अपने बैडरूम के गेट के सामने वाली दिवार के उल्टे हाथ के कोने पर लगाएं। साथ ही साथ इस तरफ की दीवारों का भी ख़ास ख्याल रखें और साफ़ – सफाई भी हमेशा बनाएं रखे।

 

  1. इस जगह पर रखे अपनी पूँजी:-

अपना धन आप जहां भी रखे परंतु उसका मुख दिशा हमेशा उत्तर की तरफ हो। जैसे की अगर आप अपना धन अलमारी में रखते है तो अलमारी का गेट उत्तर की तरफ खुलता हो और अलमारी दक्षिण की तरफ लगी हो।

 

  1. पानी की निकासी की दिशा:-

अपने घर के गंदे पानी की निकासी कभी भी पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा की तरफ न रखे क्यूंकि वश्तुशास्त्र के अनुसार पश्चिम या दक्षिण दिशा की और पानी की निकासी हो तो आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। अपने घर के जल की निकासी हमेश उत्तर या फिर पूर्व दिशा में ही रखे।

 

  1. घर में कबाड़ को जमा न होने दें:-

घर में बेकार वस्तुं होने से हमेशा बुरी ऊर्जा का विकास होता है, जिससे घर में आर्थिक तंगी हो सकती है। घर में टूटे – फूटे खिलोने, प्लास्टिक  खिलोने बर्तन आदि न रखे। ऐसा करने से बेफालतू के खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।