संयुक्त राष्ट्री में बदलाव

 

संयुक्त राष्ट्री में बदलाव

संयुक्त राष्ट्र की मुख्या जानकारी:-

आज दुनिया का हर देश संयुक्त राष्ट्री के बारे में भलीभांति जानता होगा और इसका सदस्य भी होगा। संयुक्त राष्ट्री  का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमरीका के मैनहेटन, न्यूयॉर्क शहर में स्तिथ हैं। और आज इस संगठन में 193 देश हैं जो इन्हे चलते हैं। संयुक्त राष्ट्रीय  का काम हैं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय कानून,आर्थिक विकास, मानव अधिकार, संरक्षण, विश्व शान्ति और एकजुटता आदि। संयुक्त राष्ट्रीय की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में हुई थी जिसमे उस वक़्त 50 देश शामिल हुए थे और आज 193 की संख्या पर एक विशाल परिवार बन गया हैं। परन्तु संयुक्त राज्य में पांच ऐसे भी देश हैं जो सबसे शक्तिशाली हैं और अपनी शक्तियों का कई बार गलत फायदा भी उठाते रहते हैं और ये देश हैं अमरीका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस। यह देश संयुक्त राष्ट्र में अपनी सर्वोच्च शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे कई देश और दुनिया में अशांति फैलती रहती हैं।

452,041 United Nations Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

समय के साथ बदलाव जरुरी हैं:-

संयुक्त राष्ट्र को बनाने का मकसद विश्व में शांति, सुरक्षा और समझौता हैं परन्तु आज संयुक्त राष्ट्र में इसका विपरीत हो रहा है। कुछ देश अपनी सर्वोच्च शक्ति का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा और आतंकवाद का संरक्षण करने में इस्तेमाल कर रहें हैं और संयुक्त राष्ट्र में इनकी अधिक शक्तियों के कारन कोई अन्य देश इन पर कोई बड़ा प्रतिबन्ध और रोक भी नहीं लगा सकते हैं। और चीन ही वो देश हैं जो अपने अधिक शक्तियों का फायदा उठा कर विश्वभर में अशांति और दर का माहौल पैदा करता रहता हैं। चीन ही पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोसित होने से रोकता हैं और कई सारे देशों के लिए मुसीबत बढ़ता रहता हैं। जिस कारण संयुक्त राष्ट्र में बदलाव करना बहुत जरूरी है और संयुक्त राष्ट्र को नई सिरे से बुनना होगा और दुनिया के देशों को और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को एकजुटता के साथ संयुक्त राष्ट्र के नवनीकरण का फैसला लेना जरुरी है। संयुक्त राष्ट्र के नवनीकरण का  फैसला ही इस दुनिया के सही, सुरक्षित और शांति वाले भविष्य के लिए सही रहेगा। और इस दुनिया में बदलाव का सही कदम संयुक्त राष्ट्र के बदलाव के साथ ही शुरू हो जाएगा।

 

मौजूदा संयुक्त राष्ट्र अध्यक्ष – अंटोनिओ गुटरस।

मुख्यालय – मैनहैटन, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका।

सदस्य देशो की कुल संख्या – 193.

संयुक्त राष्ट्र की शुरुआत – 24 अक्टूबर 1945.

मुख्या सदस्य देश – अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन।