सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खाएं यह आहार, होगा फायदा

 

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खाएं यह आहार, होगा फायदा

 

कुछ दिनों में सर्दियां आ रही है इसके साथ घर में आता ज़ुकाम, सर्दी – खांसी जैसी कई सारी बीमारियां जो हमारे स्वस्थ शरीर को भी अस्वस्थ शरीर को भी अस्वस्थ बना देतीं हैं। सर्दियों में इंसान और ज़्यादा आलसी हो जाता है जिससे वह अपने शरीर पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देता। ऐसे में हमें अपने आहार क्क सही चयन करना चाहिए जिससे हमारा शरीर बिमारियों से कोसों दूर रहे और स्वस्थ रहे।

 

इन सभी को करे अपने सर्दियों के आहार में शामिल:-

  • हरी सब्जी:-

हरी सब्जी मतलब सरसों का साग, मैथी, पुदीना, पालक, मिर्च, धनिया आदि को कहा जाता है। हरी सब्जी तो हमें हर मौसम खाना चाहिए पर सर्दियों में इसका लाभ और ज़्यादा हो जाता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। हरी सब्जी में पोषक तत्व का मात्रा बहुत होती हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी लाभदायक हैं।

 

  • लहसुन:-

लहसुन में मैग्नीज़, बी 6, सेलेनियम और विटामिन सी जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्त्रोत है, जो ये सभी विटामिन और मिनरल्स इम्युनिटी बढ़ने में मदद करते हैं। जिससे हमें ठण्ड में काफी राहत मिलती है।

 

  • मूंगफली:-

मूंगफली को कच्चा, पानी में भिगोकर, भुनकर या ऐसे ही खा सकते हैं। मूंगफली शरीर के लिए काफी फायदे मंद हैं। मूंगफली को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है।    इसमें कैलोरी कम मात्रा में होता है। मुगफली इम्युनिटी बढ़ने के लिए एक अच्छा आहार है।

 

  • मौसमी फल:-

सर्दियों में मौसमी फल नाशपाती, पपीता, सेब, संतरा आदि जैसे फल खाना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदे मंद है। यह सभी फल आपका वजन काम करने में काफी कारगर है। इन फलों से इम्युनिटी बढ़ने में बहुत सहायता मिलती है।

 

  • देसी घी:-

ठण्ड के मौसम में देसी घी का सेवन जरूर करना चाहिए, क्यूंकि घी शरीर को अंदर से गरम करता है। घी में मिनरल और विटामिन पाया जाता है। घी हमारी इम्युनिटी को मजबूत करता है।