होली पर इंडिगो एयरलाइन्स का बड़ा तोहफा

 होली पर इंडिगो एयरलाइन्स का बड़ा तोहफा , Agar से Mumbai समेत इन जगहों केलिए सीधी flight ! होली से पहले उत्तर प्रदेश के आगरा में शहरवासियोंको बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 29 मार्च से मुंबई और आगरा के बीच अपनी हवाई सेवा फिर से शुरू करने जा रही है। एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आगरा से मुंबई के लिए कई साल पहले हवाई सेवा शुरू हुई थी,लेकिन बाद में बंद हो गई। आगरा से मुंबई तक सीधी फ्लाइट के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। क्योंकि आगरा में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ये बहुत जरूरी था। यहां के व्यापारियों और पर्यटकों को अब फ्लाइट के लिए दिल्ली नही जाना पड़ेगा। अब इंडिगो एयरलाइंस ने इस सेवा को शुरू करने का फिर से निर्णय लिया है। यह फ्लाइट आगरा से मुबंई के लिए हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी। वहीं आगरा से भोपाल और आगरा से बेंगलुरु की फ्लाइट 28 मार्च से चलाई जाएगी। ये flight डेली रुटीन पर शुरू होने जा रही है। आगरा से मुंबई के लिए उड़ान भरने का समय इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार, फ्लाइट सुबह 10:50 बजे मुंबई से आगरा के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर  12:55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। इसके ठीक आधा घंटे बाद दोपहर 1:25 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। जोकि दोपहर 3:35बजे मुंबई पहुंचेगी। यह फ्लाइट हफ्ते में सोमवार,बुधवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। इंडिगो एयरलाइंस की 28 मार्च से बेंगलुरु और आगरा के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट सुबह 11:15 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरेगी। ये फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। इसके बाद आगरा से दोपहर 2:10 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी। ये फ्लाइट शाम 4:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं आगरा और भोपाल के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट सुबह 11:05 बजे खेरिया हवाई अड्डे से उड़ान भरिगी। वहीं दोपहर 12:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। जबकि दोपहर 12:55 बजे भोपाल से आगरा के लिए रवाना होगी। जोकि दोपहर 2:30 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। ये दोनों फ्लाइटें नियमित उड़ान भरेंगी।