Special Matar Paneer Recipe

Special Matar Paneer Recipe/ करवा चौथ

पर बनाये। अपने पति के लिए स्पेशल मटर पनीर

 

मटर पनीर रेसिपी

सामग्री:-

  1. पनीर – 200 ग्राम
  2. मटर – 150 ग्राम
  3. हरा मिर्च – 3
  4. टमाटर – 3 कटे हुए
  5. प्याज – 2 से 3 कटे हुए
  6. घी /रिफाईंड तेल – 80 ग्राम
  7. तेज पता ,लौंग ,दालचीनी ,काली मिर्च
  8. अदरक लहसुन का पेस्ट – 5 चम्मच
  9. कसूरी मेथी
  10. हल्दी पाउडर – 1.5 चम्मच
  11. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1.5 चम्मच
  12. धनिया पाउडर – 1.5 चम्मच
  13. जीरा – 1 चम्मच
  14. गरम मसाला – 2.5 चम्मच
  15. नमक – स्वादानुसार
  16. धनिया का पत्ता – सजावट के लिए ।

सबसे आसान] घर में मटर पनीर कैसे बनाते है? (फोटो के साथ, 2020)

विधि:-

  1. सबसे पहले गैस पर फ्राई पेन चढ़ाएं और घी दाल कर गरम करें।
  2. जब घी गरम हो जाए तो उस में कटे प्याज को डाल के भुने।
  3. प्याज जब थोड़ा भून जाए तो अब आंच को मध्यम कर दें और उसमे अदरक लहसुन के पेस्ट को डाल दे।
  4. अब फ्राई पेन में कटा हुआ टमाटर और प्याज़ दाल दें और साथ में थोड़ा नमक भी दाल दें। फिर थोड़ी देर फ्राई करें।
  5. फिर जब ये फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
  6. जब ये ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में दाल कर पीस लें और इसका पेस्ट बना लें।
  7. अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाए और उसमे घी डाल कर जीरा भुने।
  8. जब जीरा थोड़ा भुन जाए तो उसमे मिर्च पाउडर और मिक्सर में पिसा हुआ टमाटर और प्याज़ दाल दें।
  9. इसे मध्यम आंच पर पकाएं।
  10. अब इसमें धनिया और हल्दी पाउडर डाले और तब तक भुने जब तक घी न छोड़े।
  11. अब इसमें मटर और कटी हुई पनीर डाल दें और थोड़ी देर भून दें।
  12. फिर इसमें पानी दाल दें।
  13. इसे दस से बारह मिनट तक ढँक कर पकाए।
  14. आखिर में मटर पनीर में गरम मसाला डालें फिर धनिया के पत्ते से मटर पनीर को सजाएं।

आशा हैं आपको मटर पनीर की रेसिपी पसंद आएगी।