Ayodhya Ram Mandir donation:राष्ट्पति रामनाथ कोविंद ने दिए 5 लाख राम मंदिर के लिए Vhp का महाअभियान शरू

Ayodhya Ram Mandir donation:राष्ट्पति रामनाथ कोविंद ने दिए 5 लाख राम मंदिर के लिए Vhp का महाअभियान शरू

Ayodhya Ram Mandir donation भारत के राष्ट्पतिरामनाथ कोविंद की शुभकामना के साथ श्री राम जन्मभूमि अभियान की 15 जनवरी से शुरुआत हो गई राष्ट्पतिभवन में शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ चैत्र विहिप व आरएसएस के प्रतिनिधि शुक्रवार पूर्वाह 11 बजे उनसे मिले।

रांची (संजय कुमार) Ayodhya Ram Mandir Donation अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए निधि समपर्ण अभियान की शुरुआत राष्ट्पति की शुभकामना व उनके द्धारा दिए गए समपण निधि के साथ पुरे देश में शुक्रवार से हो गई इसके लिए आज दिन के 11 बजे राष्ट्पतिरामनाथ कोविंद से मिलने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रिय स्वयसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा की अभियान के लिए शुभकामना लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय माँगा गया है राष्ट्पतिरामनाथ कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख एक सौ रूपए की शुभकामना राशि राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी आज से श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट की और से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संचय महाअभियान शुरू किया गया है जिसकी शुरुआत राष्ट्पतिकोविंद से की गयी है जब समय मिल जयगा तो उनसे भी प्रतिनिधिमंडल मिलने जाएगा इसके साथ ही दूसरे प्रमुख लोगो से भी मिलने की योजना है राष्ट्पतिसे मिलने जाने वालो में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी विहिप के कार्यदक्ष एड्वोकेट आलोक कुमार भवन निर्माण समिति के अध्य्क्ष नपेंद्र मिश्रा और दिल्ली प्रांत के आरएसएस के संघचालक कुलभूषण आहूजा शमिल है।

13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने की बनी है योजना

आलोक कुमार ने कहा की देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति व दूसरे नागरिक उपराष्ट्रपतिसे से शुभकामना लेकर अभियान की शरुआत होगी अभियान को सफल बनाने के लिए देश के सभी जिलों में प्रमुख लोगो की सिमित बनी है साथ ही नगर से लेका गावों तक टोली गठित की गई है इस अभियान के तहत पुरे देश में 13 करोड़ परिवार के 65 करोड़ रामभक्तो से अभियान में लगे लोग मिलेंगे विहिप के नेतत्व में होने वाले इस अभियान में 40 लाख से अधिक हिंदू समाज के लोग लगेंगे इसमें आरएसएस एव अनुषांगिक संगठनों से जुड़े लोगो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

5.25 लाख गावों में टोलियो का किया गया है गठन

आलोक कुमार ने कहा की पुरे देश के 5.25 लाख गावों में टोलियों का गठन किया गया है सभी टोली में पांच से साथ लोगो की रखा गया है प्रत्येक पांच पंचयतो पर एक निधि जमाकर्ता बनाए गए है जो प्रत्येक दिन संग्रह की गई राशि को बैंक में जमा कर देंगे इसके लिए अयोध्या में एसबीआई पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ोदा की नया घाट शखा में खता खोले गए है प्रखंड जिला व प्रांत स्तर पर एक-एक हिसाब प्रमुख होंगे जो प्रत्येक दिन लेखा-जोखा को पूर्ण कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रको बताएगे सभी कार्यकर्ताओ का प्रयास रहेगा की वे सामान्य से सामान्य एव उच्च से उच्च वर्ग के लोगो तक संपर्क कर भगवान श्रीराम के प्रति आस्था अप्रण भाव को प्रकट करते हुए 10 रूपए 100 रूपए व 1000 रूपए का समपर्ण राशि वाला कूपन देकर राशि संग्रह करेंगे 2000 रूपए से ज्यादा राशि देने वालो को रसीद दिया जाएगा लोग राशि ऑनलइन भी बैंक में भेज सकते है