दांत पर कीड़े (कैविटी) का घरेलू इलाज

दांत पर कीड़े (कैविटी) का घरेलू इलाज

 

आज के वक्त में बाहर का खाने – पीने की वजह से हमारे हमारे दांत पर दुष्ट प्रभाव पड़ रहे है। दांतो में कैविटी होना आम बात हो गई है। कैविटी दांतों के लिए बहुत घातक है। इसका कारण सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश न करना, खाने के बाद कुल्ला न करना, चॉकलेट खाना आदि होता है। ऐसे में हमें अपने दांतो को स्वस्थ रखने के लिए कुछ घरेलु उपायों को भी करना चाहिए। तो जानते है कैविटी (दांत के कीड़े) दूर करने के घरेलु उपाय।

 

  1. नीम की टहनी:-

सबसे पहले नीम की एक पतली टहनी लें जिसकी लम्बाई 10 से 15 सेंटीमीटर हो। अब उसे एक कोने पर दांत के चबाकर छील दें। अब इस तरफ से रोज़ करीब 10 मिनट तक दातुन करें। फिर कुल्ली कर लें।

 

  1. लौंग का तेल:-

सबसे पहले रुई का थोड़ा सा टुकड़ा लें अब रुई के टुकड़ो को लौंग के तेल में हल्का से डुबालें और अब इसे कैविटी वाले दांत पर लगा लें। ऐसा सोते वक़्त करें और रात भर के लिए छोड़ दें। साथ ही आप किसी और समय पर भी ऐसा कर सकतें है।

 

  1. नारियल का तेल:-

सबसे पहले दो चम्मच शुद्ध नारियल तेल लें और मुंह में डाल कर हर दाँतों तक पहुंचाएं और 5 मिनट बाद कुल्ला कर लें। ऐसा प्रतिदिन 2 बार करें, 10 दिनों में फायदा होगा।

  1. हल्दी:-

सबसे पहले एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसमें आधा छोटा चम्मच तेल डाल कर मिला लें। अब इस मिश्रण को अंगुली की सहायता के दातों पर लगाएं। अब कारण 10 मिनट बाद पानी से कुल्ली कर लें।

 

  1. आंवला का चुरन:-

सबसे पहले आंवला चूरन को अंगुली पर लगाएं और दाँतों पर रगड़े और करीब 10 मिनट बाद धो लें। ऐसा दिन में 2 से 3 बार करने में लाभ होगा।