छठ पूजा की आवश्यक सामग्री

 

छठ पूजा की आवश्यक सामग्री

 

बिहार राज्य का सबसे महत्वपूर्ण पूर्व छठ 18 तारीख को शुरू हो जाएगा जो 21 तारीख को सूर्य देवता के उगने तक रहेगा। छठ बिहार के साथ देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी मनाया जाता है। तो आज हम जानते है कि इस भव्य पर्व में और छठी मइयां की आराधना में किस – किस सामग्री की आवश्यकता होती हैं।

Download Free HD Wallpapers of chhath puja | Dala Chhath Wallpapers | Chhath HD Images

 

इन सामग्रियों की होगी जरुरत:-

  1. नए वस्त्र, महिलाओं के लिए – साड़ी या सूट और पुरुषों के लिए – कुर्ता पजामा या धोती।
  2. बांस का सूप।
  3. जल और दूध के लिए ग्लास, लोटा और थाली।
  4. हल्दी, अदरक और मूली का हरा पौधा।
  5. बांस की दो बड़ी टोकरियां।
  6. पत्तों वालें 5 गन्ने।
  7. नाशपाती, बड़ा वाला मीठा नीम्बु, केला और शरीफा।
  8. हरा नारियल पानी वाला।