Eating these fruits reduces the risk of cancer, definitely include them in your diet

Eating these fruits reduces the risk of cancer, definitely include them in your diet

 

कैंसर देश – दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। दुनियाभर में हर साल लाखों लोग इस समस्या से ग्रसित होतें है। कैंसर बहुत ही खतरनाक और जानलेवा रोग है। शरीर को स्वस्थ रखने से और अच्छी डाइट लेने से कई प्रकार की बीमारिया हमारे शरीर से दूर रहती है और कैंसर से बचने के लिए सही डाइट भी बहुत मददगार है। कुछ फलों का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते है उन फलों के बारे में, जिन्हे खाने से कैंसर जैसी बीमारी से कैंसर का खतरा बहुत कम हो सकता है।

 

  1. सेब:-

सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और सेब कई तरह की बीमारी को शरीर से दूर रखता है। सेब एंटी – ऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है और फाइबर भी इसमें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और फाइबर कैंसर का खतरा कम करता है। सेब को अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल करें।

 

  1. गाजर:-

गाजर खाने से कैंसर का खतरा बहुत हद तक कम होता है। गाजर में एंटी – ऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में होता है। एंटी – ऑक्सीडेंट कैंसर की सेल्स को बढ़ने से रोकता है। गाजर का जूस कैंसर से रोकने में सबसे महत्वपूर्ण होता है।

 

 

 

 

  1. अनार:-

अनार सेब की तरह ही कई तरह की बीमारियों को रोकने में कारगर है। अनार विशेष रूप से प्रोस्टेट कैंसर से राहत दिलाने में जाना जाता है। प्रतिदिन अनार खाने से कहौं की कमी भी दूर होती है। अनार को अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल करें।

 

 

  1. मूंगफली का तेलल:-

मूंगफली का तेल कैंसर को रोकने में सक्षम होता है। मूंगफली के तेल में प्रचुर मात्रा में एंटी – ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

 

 

 

  1. जामुन:-

जामुन में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन के साथ अन्य कई तत्व पाएं जातें हैं। फाइबर कैंसर को रोकने के लिए कारगर होता है। जामुन का सेवन करने से अन्य शारीरिक लाभ भी होतें हैं।