Google Doodle on International Women’s Day 2021: महिला दिवस पर गूगल का खास doodle!

Google Doodle on International Women’s Day 2021: महिला दिवस पर गूगल का खास doodle!

आज पूरी दुनिया में महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर google  ने भी एक खास डूडल बनाकर महिलाओं को समाज में  उनके योगदान के लिए समर्पित किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बनाए गए इस  Google Doodle में महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाया गया है।  इस doodle में पारंपरिक बंदिशों की जंजीरों को तोड़कर सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।Google Doodle के 42 सेकेंड के छोटे वीडियो में, उन महिलाओं के हाथ दिखाए गए हैं जो पहली महिला वैज्ञानिक, डॉक्टर, अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, कार्यकर्ता, कलाकार आदि रही हैं।

Google ने महिला दिवस पर बनाए Doodle के नोट में कहा, ‘आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर Doodle उन महिलाओं के इतिहास की झलक लिए हुए है जिन्होने सभी चुनौतियों से पार पाते हुए प्रगति की अग्रदूत बनकर शिक्षा, नागरिक अधिकारों, विज्ञान, कला और अनेक क्षेत्रों में बेहतर भविष्य के लिए अपने काम के द्वारा मार्ग प्रशस्त किया। ‘

इस Doodle वीडियो में उन हाथों (महिलाओं) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है, जिन्होंने महिलाओं की पीढ़ियों के लिए दरवाजे खोले हैं।आज का Google Doodle दुनिया भर  की उन महिलाओं के सम्मान में बनाया गया है जिन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए एक सफ़रगिस्ट, शिक्षाविद, स्वर्ण पदक विजेता, उद्यमी, इंजीनियर, वैज्ञानिक, जज, पायलट, डॉक्टर, एस्ट्रोनॉट के रूप में काम किया और महिलाओं को एक नई दिशा प्रदान की।

‘महिला फर्स्ट’ थीम पर बनाए गए इस Doodle में नारी शक्ति का उल्लेख साफ तौर पर दिखता है।  यह बताता है कि वर्तमान समय में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलओं की भागिदारी जरूरी न हो। अलग-अलग भूमिकाओं में आज महिलाएं हर मोर्चे पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में सफल रही हैं।Google Doodle का यह वीडियो महिलाओं द्वारा भविष्य के लिए एक साथ हाथ उठाकर आगे बढ़ने पर जोर देता है।  इस छोटे से वीडियो में महिलाओं की भूमिका बखूबी दर्शाया गया है।