गुप्त नवरात्री 2021: जाने इसका कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
नवरात्रों का हिन्दू धर्म में ख़ास महत्व है। ज़्यादातर लोग केवल शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि को जानते है पर हिन्दू धर्म में 4 नवरात्रि मनाई जाती। चैत्र और शारदीय नवरात्री के अलावा गुप्त नवरात्रि को भी वर्ष में 2 मनाया जाता है। यह दोनों गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ में मनाई जाती है। इस वर्ष यह नवरात्री 12 फरवरी के दिन मनाई जाएगी। तो चलिए जानते है गुप्त नवरात्रि 2021 का कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।
गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2021:-
गुप्त नवरात्रि आरंभ – 12 फरवरी, 2021
गुप्त नवरात्रि समाप्ति – 21 फरवरी, 2021
कलश स्थापना – 12 फरवरी, 2021 सुबह 8:34 से 9:59 तक
अभिजीत मुहूर्त – 12 फरवरी, 2021 दोपहर 12:13 से 12:58 तक
गुप्त नवरात्रि पूजन विधि:-
गुप्त नवरात्री के नाम अनुसार ही इस नवरात्रि में गुप्तपूर्वक पूजा अर्चना करनी चाहिए। गुप्त के दौरान अपने घर के मंदिर में एक अखंड दिया जलाएं रखे। गुप्त नवरात्रि में प्रतिदिन सुबह शाम दुर्गा माता की पूजा करें। साथ ही साथ दुर्गा चालीसा का पाठ भी करें। फिर ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करें। 12 फरवरी, 2021 में मनाए जाने वाली गुप्त नवरात्रि माघ माह में होगी। माघ माह में गुप्त नवरात्रि में दुर्गा माता के 10 महाविद्या की पूजा की जाती है।
यह है दुर्गा मां के 10 महाविद्याएं:-
- मां काली
- छिन्नमस्ता
- त्रिपुर सुंदरी
- कमला देवी
- मां धूमावती
- त्रिपुर भैरवी
- तारा देवी
- मां धूमावती
- भुवनेश्वरी देवी
- तंगी देवी