घर पर बनाए आयुर्वेदिक तेल, होगा बालों को बहुत लाभ

घर पर बनाए आयुर्वेदिक तेल, होगा बालों को बहुत लाभ

 

बाल झड़ना आज के समय में बहुत आमबात है। लड़का हो या लड़की, बूढ़ा हो बच्चा हर वर्ग का इंसान इस समस्या से पीड़ित है। बालों के टूटने के कई सारे कारन हो सकते है जैसे खून की कमी, पोषण की कमी, बीमारी, कमज़ोरी, प्रदुषण, गलत प्रकार का सेवन, दवाइयां आदि बालों के झड़ने का कारण हो सकता है। ऐसे में हर कोई बालों के झड़ने का एक अच्छा इलाज चाहता है। तो चलिए आज हम आपको एक तेल की रेसिपी बताने जा रहे है जिसको आप अपने घर पर बना सकते है। इस तेल से सिर पर मसाज करने से बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और आपके बाल ठीक हो जाएंगे।

 

आवश्यक सामग्री:-

नारियल तेल – 250 एमएल

कड़ी पत्ता – 1.5 कटोरी

पान का पत्ता – 10

गुड़हल के फूल का पत्ता – 30

Sunstarup

 

विधि:-

सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमे कड़ी पत्ता, पान का पत्ता और गुड़हल के फूल का पत्ता छोटे – छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब एक फ्राई पेन लें और उसे गैस पर चढ़ाएं। अब इसमें नारियल का तेल डाल कर कुछ देर तक गरम होने दें। जब यह अच्छी तरह गरम हो जाए तो इसमें छोटे – छोटे टुकड़ों में किये हुए पत्ते डाल दें और अच्छे से मिक्स करके पका लें। अब तेल को गाढ़ा हरा होने तक पकाएं। जब यह अच्छे से पाक जाए तो गैस बंद कर लें। अब इस तेल को ठंडा होने तक छोड़ दें और फिर ठंडा होने के बाद एक बोतल में डाल दें।

 

अब इस तेल से दिन में दो बार सर और बालों की अच्छे से मसाज करें। जल्दी ही बाल झड़ने बंद हो जाएंगे और बाल मजबूत भी होंगे।