Om Jai Laxmi Mata ki Aarti :-ॐ जय लक्ष्मी माता जी की आरती

Om Jai Laxmi Mata ki Aarti :-ॐ जय लक्ष्मी माता जी की आरती

 

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निसदिन सेवत
हर विष्णु विधाता।

Laxmi Ji Ki Aarti: Om Jai Laxmi Mata, मां लक्ष्मीजी की आरती, Maha Lakshmi Ji Ki Aarti | Maha Laxmi Maa Diwali Aarti Puja: लक्ष्मी माता की आरती, ओम जय लक्ष्मी माता,

उमा, रमा, ब्रम्हाणी
रुद्रणी तू ही जग माता
सूर्य चद्रंमा ध्यावत
नारद ऋषि गाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता

दुर्गा रुप निरंजनि,
सुख-संपत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्याता
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता

तुम ही पाताल निवासनी
तु ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि 
भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता

जिस घर तुम रहती

तहाँ सब सद्‍गुण आता
सब सभंव हो जाता
मन नहीं घबराता।
ॐ जय लक्ष्मी माता

तुम बिन यज्ञ ना होते 
वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव
सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता

शुभ गुण मंदिर सुंदर
क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन
कोई नहीं पाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता

महालक्ष्मी जी की आरती
जो कोई नर गाता
उँर आंनद समाता
पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।

मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निसदिन सेवत
हर विष्णु विधाता।

ॐ जय लक्ष्मी माता

गणेश जी की कहानी