Kche kele ki sabji

  Kche kele ki sabji

कच्चे केले की सब्ज़ी

केले की सब्जी | Kachhe Kele KI Sabji| Kache Kele ke Kofte| Banana Recipe |  Curry Recipe - YouTube

सामग्री:-

  1. कच्चा केला – 6 कटा हुआ
  2. तेज पत्ता – 2
  3. अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच।
  4. घी – 100 ग्राम
  5. जीरा – 1.5 चम्मच
  6. हींग – करीब एक चौथाई चम्मच।
  7. अजवाइन – 1 चम्मच
  8. धनिया का पत्ता कटा हुआ – 50 से 60 ग्राम
  9. कटा हुआ प्याज – 02
  10. हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  11. लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  12. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  13. टमाटर – 1 कटा हुआ
  14. दही – 50 से 60 ग्राम
  15. गरम मसाला – 1 चम्मच
  16. नमक – स्वादानुसार।

 

विधि:-

  1. सबसे पहले कढ़ाई में घी डाल कर कच्चे केले को भुन लें।
  2. केला जब सुनहरा भुन जाए तो उसे निकाल लें।
  3. फिर उसी कड़ाई में बचे हुए घी दाल दें।
  4. इसके बाद तेज पत्ता, जीरा, अजवाइन और हींग डालकर उसे कुछ देर भुने।
  5. अब हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  6. इसके बाद दही डाल अच्छे से मिलाएं।
  7. अब कटे हुए टमाटर को अच्छे से कड़ाई में मिलाएं।
  8. फिर उसमे केला मिलाएं और पानी डालें।
  9. अब कढ़ाई में स्वादानुसार नमक मिला कर करीब 5 मिनट पकाएं।
  10. आखिर में कढ़ाई में गरम मसाला और धनिया का पत्ता मिलकर गैस बंद कर लें।
  11. अब आप केले की सब्ज़ी अपने भोजन के लिए परोस सकते है।

 

आशा है आपको कच्चे केले की पक्की सब्ज़ी खा कर भरपूर आनंद मिलेगा।