मकर संक्रांति/ Makar Sankranti वर्ष 2021:- जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधा

मकर संक्रांति/ Makar Sankranti वर्ष 2021:- जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधा

 

हिन्दू धर्म अनुसार मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते है, जिससे इस दिन का नाम मकर संक्रांति रखा गया है। मकर संक्रांति के देश में बड़े ही धूम – धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग आकाश को पतंगों से भर देतें है। मकर संक्रांति के दिन लोग सूर्य देव की उपासना करते हैं।

 

  • मकर संक्रांति वर्ष 2021 शुभ मुहूर्त:-

मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2021 को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति पर स्नान, पूजा पाठ और दान के समय का आरम्भ – सुबह 8:30 से।

मकर संक्रांति पर स्नान, पूजा पाठ और दान के समय का अंत – शाम 5:46 मिनट तक।

 

  • मकर संक्रांति पूजा विधि:-

मकर संक्रांति के दिन जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करना होता है। अगर आपके घर के आस – पास कोई नदी न हो तो घर में ही पानी में कुछ बूँद गंगा जल डाल कर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद पूरी विधि के साथ पूजा कर लें। पूजा में सभी ग्रहों (सूर्य सहित सभी नौ ग्रहों) की पूजा करें। पूजा जब संपन्न हो जाए तो जरुरतमंदो के लिए दान – दक्षिणा करें।

 

  • इस वर्ष मकर राशि में 5 ग्रहों का संयोग:-

वर्ष 2021 यानी इस वर्ष मकर संक्रांति में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ गोचर करेंगे। इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन सूर्य, बुध, चंद्रमा, शनि और गुरु मकर राशि में रहेंगे। जिस कारण इस दिन स्नान, पूजा और दान करने से बहुत लाभ होता है और जीवन में सुख समृद्धि होती है।