मखाने के इस्तेमाल से इतने फायदे

 

मखाने के इस्तेमाल से इतने फायदे

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है जो शरीर की त्वचा के लिए काफी लाभदायक है। मखाने को शरीर पर लगाने से त्वचा काफी खिलती है।

आज हम ऐसे ही कुछ घरेलु उपाय को जानते है जो हमारे त्वचा में काफी हद तक बदलाव लाएगी और चेहरा भी चमकेगा।

Organic Purify PHOOL MAKHANA|Fox NUT|Lotus Seeds POP|Gorgon NUT Puffed  KERNELS 250GM: Amazon.in: Grocery & Gourmet Foods

 

  • मखाने और दूध का पेस्ट:-
  • सामग्री:-
  1. मखाना – 5 – 6
  2. दूध – 1/2 ग्लास
  3. निम्बू का रस – 2 चम्मच
  • विधि:-

सबसे पहले दूध में मखाना दाल कर 3 से 4 घंटे छोड़ दें। अब इसमें नींबू का रस डाल कर थोड़ा गाढ़ा पीस दें। फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई (लगाएं) करे और हल्के हाथ से मले। आप इसे अपने हाथो पर भी लगा सकते हैं। इसे लगभग 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगे रहने दें और फिर इसे धो लें। आप इसे हफ्ते य10 दिन में जरूर इस्तेमाल करें।

 

  • मखाना और ऐलोवेरा का पेस्ट:-
  • सामग्री:-
  1. मखाना पाउडर – 4 चम्मच
  2. एलोवेरा का जेल – 3 चम्मच
  • विधि:-

सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमे मखाना पाउडर और एलोवेरा जेल दाल कर अच्छे से मिलाएं। जब ये पेस्ट बन जाए तो जहाँ – जहाँ एक्ने है वह – वह लगाए। करीब 10 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए।

  • मखाना और शहद के लेप:-
  • सामग्री:-
  1. मखाना पाउडर – 4 चम्मच
  2. शहद – 3 चम्मच
  • विधि:-

सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमे मखाना पाउडर और शहद अच्छे से मिला लें। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2 दिन लेप लगाने से चेहरे पर काफी ग्लो बढ़ता है।