लंच स्पेशल: मलाई पनीर रेसिपी

लंच स्पेशल: मलाई पनीर रेसिपी

 

सामग्री:-

 

1. पनीर – 300

2. कद्दूकस किया हुआ पनीर – 2.5 कप

3. क्रीम – 1 कप

4. टमाटर प्योरी – 2 कप

5. दालचीनी – 4

6. इलाइची – 5

7. कसूरी मैथी – 3.5 चम्मच

8. नमक – स्वादानुसार

9. लाल मिर्च पाउडर – 3.5

10. चीनी – 2 चम्मच

11. टोमेटो कैटअप – 2 चम्मच

12. मक्खन

13. पानी – 1 कप

 

विधि:-

 

सबसे पहले एक फ्राई पेन लें और उसे गैस पर चढ़ाएं। अब फ्राई पेन में मक्खन डाल कर गरम करें। फिर तेज़ आंच पर इसमें इलाइची और दालचीनी डाल कर अच्छे से भुने फिर इसमें प्योरी दाल कर कुछ देर तक पका लें। अब आंच कम करके फ्राई पेन में लाल मिर्च पाउडर, नमक, चीनी और टोमेटो कैचअप डाल कर अच्छे से मिला लें। जब तक पनीर को टुकड़ों में काट लें। अब कटे पनीर के टुकडों को फ्राई पेन में डाल दें, इसे 5 से 6 तक ढक कर पकने दें। फिर ढक्कन हटाकर कसूरी मेथी और क्रीम इसमें मिला दें। अब इसे उबाल आने तक ढक कर पकने दें। उबाल आने के बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर इसमें दाल कर मिक्स कर दें और फिर गैस बंद कर दें। जिसके बाद तैयार है मलाई पनीर।

 

आशा है आपको आपके हाथ से बानी मलाई पनीर खा कर टेस्टी लगा होगा।