My Daily Routine 2022 :-मेरी स्कूल की दैनिक दिनचर्या

My Daily Routine 2022 :-मेरी स्कूल की  दैनिक दिनचर्या

                      My Daily Routine

1 .wake Up Time – सुबह उठने का समय :-  मेरा नाम करण सिंह  है। मै प्रतिदिन सुबह 6 बजे उठता  हूँ।उसके बाद मै हाथ -मुँह धोकर आता हूँ।  फिर मै एक गिलास गुनगुना  पानी पीता  हूँ। उसके  बाद मै  थोड़ी देर इधर -उधर टहलता हूँ। फिर मै  ब्रश करता हूँ।  उसके बाद में 15 मिनिट व्यायाम करता हूँ। लेकिन रविवार को मेरी  दैनिक दिनचर्या अलग होती है। क्योकि रविवार को मै सुबह अपने मम्मी और पापा के साथ बगीचा (पार्क ) में भी घूमने जाता हूँ। और  उसके बाद  मै साईकल  चलता हूँ।

2022) IELTS Speaking Part 1 Topic Daily routine - Free Lesson

2 .  Taking Bath -नहाने का समय :- उसके बाद मै नहाने के लिये जाता हूँ। मै प्रतिदिन नहाने के लिये एक बाल्टी पानी लेता हूँ। लगभग 10 -15 लीटर पानी होता है। मेरे यहाँ नहाने का पानी टंकी से आता है। और हम  पानी को आरो से फ़िल्टर करते है। हमे नहाते समय पानी बाल्टी में डालकर ही नहाना चाहिए।  और नल को अच्छी तरह बंद करना चाहिए। AC और ARO से जो पानी निकलता है।  उसे किसी जार में एकत्रित  करके पेड़ -पौधो डालना चाहिए। और हमे पीने के लिये भी  जितनी जरूरत हो उतना ही पानी लेना चाहिए। क्योकि “ जल है। तो कल  है। ”  ऐसा करने से भी पानी की बचत होती है।

३.Break Fast -नाश्ता करने का समय ;- मै  प्रतिदिन सुबह के  नाश्ते  में  अलग -अलग चीजें खाता हूँ। लेकिन नाश्ता करने से पहले मै रोजाना भगवान की पूजा करता हूँ। सबसे पहले भगवान का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करता हूँ। और फिर मै सूर्य देव को जल चढ़ता हूँ। और मै रोजाना मंदिर  जाता हूँ।  क्योकि मेरी मम्मी कहते है। हमें सबसे भगवान की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद मै नाश्ता करता हूँ। नाश्ता में एक पराठा और  गिलास दूध लेता हूँ। उसके बाद मै अपना  लंच लेकर स्कूल बस  के स्टॉप के लिये जाता हूँ। मेरी स्कूल की बस मेरे घर के सामने सात बजे आ जाती है। मेरे  स्कूल  का समय सुबह 8 :00 से दोपहर 2 :20 मिनिट तक का होता है। उसके बाद मै स्कूल से घर  2 :45 तक पहुँच पाता हूँ। फिर मै ड्रेस बदलकर हाथ – मुँह धोकर आता   हूँ।फिर मै अपने  छोटे भाई और दोस्तों के साथ खेलने जाता हूँ।

 4 .Which items do you Eat?- तुम कौन -सी  चीजें खाते हो :-

सोमवार :- मै नाश्ता में आलू का पराठा और एक गिलास दूध लेता हूँ।

मंगलवार :-मै नाश्ता में  सेब / केला  और एक गिलास दूध लेता हूँ।

बुधवार :-मै नाश्ता में  पोहा और एक गिलास दूध लेता हूँ।

बृस्पतिवार /वीरवार :- मै नाश्ता में  भीगे बादाम  और एक गिलास दूध लेता हूँ।

शुक्रवार :- मै नाश्ता में  प्लेन पराठा  और एक गिलास दूध लेता हूँ।

शनिवार :मै नाश्ता में  स्वीट्स  और एक गिलास दूध लेता हूँ।

रविवार :मै नाश्ता में  पास्ता या मैगी  और एक गिलास दूध लेता हूँ।( एक गिलास दूध मेरे नाश्ते  में प्रतिदिन होता है लेकिन गर्मी के मौसम में कभी -कभी  दही भी होता है। )

5 .Who  does  Make these  Items? -इसे वस्तुओ को कौन बनाता है। :- मेरी मम्मी मेरा सुबह का नाश्ता बनाते है।

6 .which Materials are used  to make them ? उन्हें बनाने के लिये किन सामग्रियों का उपयोग किया जाता है :- हमे इन सब चीजों को बनाने के लिए निनलिखित सामग्री की आवश्यकता पड़ती है।

सामग्री :-  आटा , दाल , चावल ,घी , सब्जियाँ , मसाले ,पानी आदि  की आवश्यकता  पड़ती है।

7 .It the  food safe – क्या खाना सुरक्षित है।  :- हा (Yes )  मै जो भी खाना खाता हूँ। वह सुरक्षित है। क्योकि वह  घर का खाना  पौष्टिकता से भरपूर होता है।  शुद्ध तेल और देशी घी का ताजा बना होता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा होता है। क्योकि  संतुलित आहार से शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। और हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत (शक्ति ) मिलती है। क्योकि जो खाना घर में बनता है। उसमे सभी विटामिन ,और प्रोटीन होते है। इसलिये हमे हमेशा घर का बना खाना ही खाना चाहिए। और शुद्ध शाहकारी खाना ही खाना चाहिए। जो हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत  ही लाभदायक होता है। इसलिये घर का खाना सुरक्षित है।

8 .Where  the  food  was cooked – खाना  कहाँ बना था :- घर में  खाना रसोईघर  में बना था।

9 .Stduy Time -अध्यन करने  का समय :- मै प्रतिदिन स्कूल से वापस आने के बाद शाम को पहले गृहकार्य करता हूँ। उसके बाद जो स्कूल में पढ़ाया  है। उसे  याद करता   हूँ।

10 .Watching TV – टीवी देखने का समय :- मै रोजाना  सोमवार से लेकर शनिवार तक  रात  को एक घंटे  टीवी  देखता  हूँ। और रविवार को मै  एक घंटे टीवी दिन में देखता हूँ। और एक घंटे टीवी शाम को भी देखता हूँ। अगर किसी  रविवार वाले दिन  हम सपरिवार  कहीं घूमने चले जाते है। तो फिर मै उस दिन बिल्कुल भी टीवी नहीं देखता हूँ।

11 .Which TV channal  do you watch (आप कौन सा टीवी चैनल देखते हो ) :- मै  और हमारे  परिवार के सभी सदस्य सोनी सब चैनल देखते  है। और ज़ी न्यूज़  चैनल देखते है।

12 .How  much  time do you watch  the tv ? (आप कितना समय टीवी देखते हो। ):-  मै रोजाना  रात  में  एक घंटे  टीवी  देखता  हूँ। और रविवार को मै  दो  घंटे टीवी  देखता हूँ।

13 Which  TV  Programme do you like (आपको कौनसा टीवी कार्यक्रम पसंद है। ) मेरा प्रिये टीवी कार्यक्रम तारक महता का उल्टा चश्मा है। मै इस धारावाहिक को  रात में अपने परिवार के सभी सदस्य के साथ देखता हूँ। क्योकि यह एक हास्य फुल सीरियल है। और मुझे तारक महता का छोटा चश्मा भी बहुत पसंद है।

14 .Lunch Time -(दोपहर का खाना खाने का समय ) :-  हमारा स्कूल में  खाना खाने का समय 11 :00 बजे  होता है। इसलिये मै दोपहर का खाना   11 बजे खा लेता हूँ। लेकिन रविवार को मेरा लंच करने का समय दोपहर 2 बजे का होता है। क्योकि  मेरे घर के  सभी  सदस्य एक साथ  दोपहर  का खाना  2 बजे ही खाते है।

15 Dinner Time (रात का खाना खाने का समय ) मै रात का खाना अपने परिवार के सभी लोगो के साथ रात को 8 :00 बजे तक खा लेता हूँ।

16 .Playing  Time (खेलने का समय ) :- मै स्कूल से घर वापस आने के बाद 3 बजे से लेकर  4 बजे तक अपने छोटे बहन -भाई और दोस्तों के साथ खेलता हूँ। और फिर शाम को भी थोड़ी देर फिजिकल खेलता  हूँ।

17 .Hobbies ( शौक ) :-  मुझे क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है। और जब भी मेरे और मेरे दोस्त खेलने आते है। तो में उन्हें क्रिकेट खेलने को ही कहता हूँ। क्योकि क्रिकेट मेरी हॉबी है। वैसे तो  मुझे और भी कई खेल खेलना पसंद है। लेकिन मेरा प्रिये खेल क्रिकेट ही है। जब भी मै क्रिकेट खेलता तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है। अधिकतर तो चौके -छके लगने में हमारी बहुत सी बॉल खो जाती है। और जब किसी दिन हम पार्क में या खुले मैदान में जाते है। तो मै साईकल चलना भी पसंद करता हूँ। और मुझे मिठाई खाना ,पढ़ने ,चित्र बनाने का ,घूमने जाने का ,और सबसे अधिक मुझे अपने डैडी के साथ दौड़ लगाना और  खेलना बहुत अच्छा है।

18  Sleeping Time (रात को सोने का समय ) :-  मै रात को  9 :00  बजे  सोने जाता हूँ। Good Night

Today Gold Price in India 06-01-2022