Rajsthan KI Mashur Dal Bati Or Churma

Rajsthan KI Mashur Dal Bati Or Churma

राजस्थान की मशूहर दाल बाटी और चूरमा

Rajasthani Dal Bati Recipe - How To Make Dal Baati Churma - Main Course Recipe - Varun - YouTube

बाटी बनाने की सामग्री :-

1 गेहूँ का आटा

2 सूजी

3 देशी घी

4 अजवाइन

5 नमक

6 पानी

बाटी बनाने की विधि ;-सबसे पहले आप एक परात में आटा को छान ले।और  उसके बाद आटे में सूजी ,ब्रेकिंग पाउडर ,घी और नमक डालकर सारी सामग्री को दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिलाये। फिर सारे  मिश्रण का लडू बनाकर देखे। उसके बाद थोड़ा -थोड़ा पानी डालकर आटा को गूदे। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यहाँ ये है। की आटा को आप गीला या नरम ना गूदे। आटा सख्त गूढ़ कर उसकी छोटी -छोटी  लोइयाँ तोड़कर लडू के आकार की बाटी बना ले। इसी तरह सारी बाटी बनाकर रख लो। और फिर ओवन को प्री हीट कर ले। और इसके  बाद  आप एक ब्रेकिंग ट्रे में देशी घी लगाकर उसमे बाटी रखे और ट्रे को ओवन में रखकर 15 -20 मिनट  तक पकाये। लेकिन इसके बीच में एक बार बाटी को पलट दे। ताकि बाटी दोनों तरफ से सिक जाये। और उसके बाद बाटी को देशी घी में भिगो (डूबो )दे। फिर बाटी को गरमा -गर्म दाल के परोसे। और घर पर बनी दाल बाटी का सपरिवार आनंद के।

चूरमा की सामग्री ;-

1 .आटा

2 सूजी

3 चीनी

4 घी

5 ड्राई फ़्रूट

 

चूरमा बनाने की विधि ;-आप पहले बाटी को ठंडा कर ले। और फिर बाटी के छोटे -छोटे टुकड़े कर लो। उसके बाद मिक्सर जार में बाटी के टुकड़े को डालकर पीस लो और उसके बाद आप उसमे चीनी घी  और ड्राई फ़्रूट डालकर दोनों हाथो से अच्छी तरह मिलाये। अब चूरमा तैयार हो गया। और चूरमा को भी आप दाल बाटी के साथ ही परोसे।

दाल बनाने की सामग्री :-

1 .चना की दाल

2 मूंग की  दाल

3 अरहर की दाल

4 उड़द की  दाल

5 हरी मिर्च

6 टमाटर

,7 प्याज

8 लहसुन

9  अदरक

10  खड़े मसाले ,तेज पत्ता ,लोंग ,इलायची ,दालचीनी ,

11  तेल ,जीरा,हींग चुटकीभर

12  सूखी देशी लाल मिर्च

13  हल्दी ,लाल मिर्च पाउडर ,नमक स्वादनुसार

14  हरा धनिया

दाल बनाने की विधि ;-सबसे पहले आप सभी दालों को अच्छे से साफ  करके पानी से धो ले। और फिर दाल को एक डेढ़ के लिए भिगोकर छोड़ दे। क्योकि दाल को भिगोने से दाल जल्दी से बन  जाती है। इसके बाद दाल को प्रेशर कुकर में डालकर हल्दी और नमक डाले। और गैस पर चढ़ा दे। प्रेशर कुकर में एक सिटी आने के बाद गैस को कम करके 10 -15 मिनट तक धीमी आँच पर पकाये। और इसके बाद एक फ्राई पेन में घी /तेल गर्म करे। और फिर जीरा ,हींग साबूत लाल मिर्च ,तेज पत्ता ,लोंग ,दाल चीनी ,इलायची ,अदरक ,लहसून ,प्याज को पिंक होने तक भूने। और फिर टमाटर डालकर टमाटर गलने तक पकाये। और अब कुकर में उबली दाल में डालकर एक उबाल आने तक पकाये। इसके बाद गैस बंद करके हरा धनिया डालकर सर्व करे।