सरसों का साग की रेसिपी

 

सरसों का  साग की रेसिपी

Sarson ka saag - Wikipedia

 

सामग्री:-

  1. सरसों का साग – 500 ग्राम
  2. बथुआ – 200 ग्राम
  3. पालक – 200 ग्राम
  4. टमाटर – 7 से 8
  5. लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  6. धनिया पाउडर – 1चम्मच
  7. हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  8. हींग – 1 चुटकी
  9. नमक – स्वादानुसार
  10. मक्के का आटा – 5 चम्मच
  11. धनिया का पत्ता – आधा कप
  12. जीरा – आधा चम्मच
  13. अदरक – आधा चम्मच बारक कटा
  14. सरसों का तेल – 6 चम्मच
  15. मिर्च – 4

 

विधि:-

सबसे पहले सरसों के साग की डंडिया निकाल कर लें और बिलकुल अच्छे से धो लें। अब अदरक, टमाटर और हरी को मिक्सर या सिलबट्टे पर अच्छे से पीस कर पेस्ट बना लीजिए। दूसरी तरफ सरसों का साग, बथुआ और पालक को प्रेशर कुकर में डालें और साथ में 2 कप पानी भी डालें और 1 सीटी आने तक गैस चालू रखे। जब सीटी लग जाए तो गैस बंद कर दें। तब – तक दुसरी तरफ एक कढ़ाई चढ़ाएं और तेल को गरम करने के लिए दाल दें। अब कढ़ाई में जीरा छोंके, फिर हींग, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर चलाएं। 1 मिनट बाद इसमें मक्के का आटा डाले और अच्छे से मिक्स करें। अब कढ़ाई में अदरक, टमाटर और हरी मिर्च वाला पेस्ट डाल दें। अब इसे अच्छे से भुने और तेल छूटने तक चलाएं। जब तक साग, बथुआ और पालक में से पानी अलग कर दें और कढ़ाई में से तेल छूटने के बाद साग, पालक और बथुआ इसमें दाल दें। अब इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर दाल कर मिक्स कर दें। फिर 1 मिनट बाद कढ़ाई में 2 कप डाल कर मैं और कुछ समय बाद धनिया का पत्ता भी मिला दें। अब इसे 15 से 20 मिनट तक भुने। बीच – बीच में  इसे चलाते भी रहे और फिर तैयार है आपको सरसो का साग।

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने सरसों का साग खा कर काफी मज़ा आया होगा।