Special Kaju Msala Recipe

 Special Kaju Msala Recipe

काजू मसाला रेसिपी

सामग्री:-

  1. काजू – 150 ग्राम
  2. प्याज कटा हुआ – 2
  3. टमाटर – 3
  4. दालचीनी – 1 टुकड़ा
  5. छोटी इलाइची – 2
  6. लॉन्ग – 3
  7. जीरा – 2 चम्मच
  8. अदरक
  9. लहसुन – 12 से 15
  10. हल्दी पाउडर – 2 चम्मच
  11. लाल मिर्च पाउडर – 1.5 चम्मच
  12. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  13. नमक – स्वादानुसार
  14. कसूरी मैथी – 1.5
  15. गरम मसाला – 1 चम्मच
  16. धनिया का पत्ता
  17. अमूल क्रीम
  18. घी – 150 ग्राम

KAJU KI SABJI |KAJU MASALAकाजू की सब्जी ऐसे बनाएंगे तो स्वाद भूलेंगे नही,रेस्टोरेंट जाना भूल जाएंगे - YouTube

काजू मसाला रेसिपी बनाने की विधि:-

सबसे पहले कढ़ाई को गैस पर चढ़ाए और उसमे घी डाले। और जब कड़ाई अच्छे से गरम हो जाए तो कढ़ाई में काजू दाल दें और थोड़ा लाल होने तक भुने। जब काजू थोड़ा लाल हो जाए तो काजू को एक प्लेट में निकल लें। फिर कढ़ाई में घी दाल कर दालचीनी, लॉन्ग, इलाइची और जीरा डाले। और कुछ समय तक पकाएं। अब कढ़ाई में कटे प्याज डालें और भुने। जब प्याज भून जाए तो इसमें कटे अदरक और लहसुन डाल कर भूने। अब इसमें टमाटर और स्वादानुसार नमक डाल लें। जब ये अच्छे से फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे कुछ  समय तक ठण्डा होने दें। अब इसे मिक्सर या सिलबट्टे में पानी डाल कर पीस लें। इसके बाद 15 से 16 काजू के दाने भी पीस लें। अब फिर से गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और मद्यम आंच पर रखे और घी डाल कर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और धनिया पाउडर दाल दें। फिर उसमे पीसी हुई पेस्ट दाल दें और और कुछ मिनट तक पकाएं। फिर कढ़ाई में थोड़ा पानी डाल दे फिर अब इसे कुछ मिनट पकाएं। अब इसमें गरम मसाला, मक्खन, कसूरी मैथी और मक्खन दाल दें। फिर मिलाएं। अब इसमें भुने हुए काजू दाल कर 3 मिनट तक पकाएं। आखिर में इस पर  कटी हुई धनिया डाल दें और गैस बंद कर दें। फिर आपका काजू की सब्जी बन कर तैयार।

आप हमारी स्पेशल स्वीट्स रेसिपी (Sweets Recipe ) और मसालेदार व चटपटी रेसिपियों की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे



Click here