तवा नान रेसिपी

तवा नान रेसिपी

 

सामग्री:-

  1. मैदा – 1 किलोग्राम
  2. बैकिंग सोडा – 2 छोटा चम्मच
  3. दही – 1 कप
  4. नमक – 1.5 चम्मच
  5. तेल – 5 चम्मच
  6. चीनी – 4 चम्मच
  7. घी – नान पर लगाने के लिए

 

 

विधि:-

सबसे पहले आटा गूंदने के लिए पानी को हल्का गरम कर लीजिए। अब एक परात लें और उसमे मैदा डाल दें। अब मैदे में दही, बैकिंग सोडा, चीनी, नमक और तेल डाल कर गूंद लें। सभी चीज़े अच्छे से मिक्स होनी चाहिए। अब हल्का गरम पानी को थोड़ा – थोड़ा डाल कर आटे को गूंदिये। आटे को बिलकुल नरम गूंथ कर तैयार कर लीजिए। गूथा हुआ आटा बिलकुल चिकना होना जरुरी है। अब आटा गूथ चूका है। आटे को करीब 3+ घंटे तक ढक कर छोड़ दें।

अब आटे को लोइयों में बात लें। अब इसे लोई को अच्छे से गोल कर लें और सूखा मैदा लगा कर मोटा बेल लें और एक तवा गरम करने से लिए डाल दीजिए। बेले हुए आटे के ऊपर हल्का पानी लगा कर गीला कर लें। अब गीली तरफ वाले बेले हुए आटे को तवे की सतह की तरफ डाल दें, इसे अच्छे से सिकने दें। जब गीली सतह थोड़ी सुनहरी होने लगे तो तवे हैंडल पकड़ कर गैस की आंच पर गीली वाली सतह को सकें। अब जब ये सिक जाए तो नान को चिमटे से निकलकर प्लेट में रख दें। उसी समय रोटी पर घी भी लगा दें। जिसके बाद तेयार है तवा नान रोटी।

 

 

आशा है आपको आपके हाथ से बनी तवा नान रोटी खा कर मज़ा आया होगा।