सर्दियों के लिए वेजिटेबल नूडल सूप रेसिपी

सर्दियों के लिए वेजिटेबल नूडल सूप रेसिपी

 

सामग्री:-

  1. मैगी या कोई अन्य नूडल्स – 100 ग्राम
  2. हरा मटर – आधा कप
  3. शिमला मिर्च – 1 बड़ा बारीक़ कटा
  4. धनिया पत्ता – आधा कप बारीक़ कटा
  5. पत्ता गोभी – आधा कप बारीक़ कटा
  6. टमाटर – 1 बड़ा बारीक़ कटा
  7. नींबू – 1
  8. सोया सॉस – 1 चम्मच
  9. अदरक का पेस्ट – 1.5 चम्मच
  10. नमक – 2 से 2.5 चम्मच
  11. लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
  12. काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  13. मक्खन – 5 चम्मच।

Vegetable maggi soup // maggi soup // vegetable soups // noodle soup - YouTube

विधि:-

सबसे पहले सभी सब्ज़ियों को पानी से अच्छे से धो लें। सभी सब्ज़ियों को काट लें। अब एक फ्राई पैन लें और उसे गैस मध्यम आंच पर चढ़ाएं और मक्खन डालें। अब इसमें अदरक का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिला लें। अब इसमें मटर और पत्ता गोभी दाल कर अच्छे से भुने। करीब 2 से 3 मिनट तक भुने। अब इसमें टमाटर और शिमला मिर्च दाल कर मिलाएं। लाल मिर्च पाउडर और नमक दाल कर मिक्स कर ले। इन सब को अच्छे से भुने और ढक कर करीब 2 मिनट तक पकाएं। अब फ्राई पैन का ढक्कन खोल कर करीब 5 कप पानी डाल दें। अब इसे फ्राई पैन ढक दें और उबाल आने तक छोड़ दें। जब यह मिश्रण उबल जाए तो इसमें नूडल्स और काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिला दीजिए और मध्यम आंच पर करीब 10 मिनट तक पकाएं। नूडल्स को छू कर चेक कर लें की यह नरम है की नहीं और अगर ये नरम नहीं हुएं तो इसे नरम होने तक पकाएं। जब मिश्रण पक जाए तो इसमें सोया सॉस डाल दें और नींबू को निचोड़ ले और मिश्रण में अच्छे से मिला लें। अब मिश्रण के ऊपर बारीक़ कटा हुआ धनिया का पत्ता गार्निश कर दें। जिसके बाद आपके हाथों से बना वेजिटेबल नूडल सूप तैयार है।

 

 

आशा है आपको आपके हाथ से निर्मित वेजिटेबल नूडल सूप खा और पी कर काफी मज़ा आया होगा।