अखरोठ की बर्फी रेसिपी स्वादिष्ट भी और सेहत भी

अखरोठ की बर्फी रेसिपी स्वादिष्ट भी और सेहत भी

 

सामग्री:-

  1. अखरोट – आधा कप
  2. मिल्क पाउडर – 2 टेबलस्पून
  3. चीनी – 2 टेबलस्पून
  4. दूध – 2 टेबलस्पून
  5. घी – 1 टेबलस्पून
  6. जायफल

 

विधि:-

सबसे पहले एक कटोरा लें उसमे मिल्क पाउडर, दूध, चीनी और जायफल डालकर अच्छे से मिला लें। फिर एक और कटोरा लें और उसमे अखरोट के छोटे दानों को घी के साथ मिक्स कर लें। और अब अखरोट को 2 मिनट के लिए मिक्रोवेव में डाल दें। अब अखरोट में दूध वाले मिक्सर को अच्छे से मिला दें और फिर एक मिनट के लिए इसे मिक्रोवेव में डाल दें। आप इसका स्वाद बढ़ने के लिए इसमें थोड़ा सा चॉकलेट भी डाल सकते हैं। फिर एक प्लेट लें और उसपे घी लगा दें। और अखरोट के मिक्सर को निकल कर इसमें डाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसे ठंडा होने में करीब 1 से सवा घंटे का समय लेगा। अब इसे काट लें और आप चाहे तो इस पर मूंगफली भी डाल सकतें हैं। जिसके बाद आपका स्वादिष्ट अखरोट की बर्फी तैयार है।

 

आशा है आपको आपके हाथ से बनी लाजवाब अखरोट की बर्फी पसंद आई होगी।