घरेलु उपाय से रोके बाल झड़ना

 

घरेलु उपाय से रोके बाल झड़ना

 

बाल झड़ना आज के समय में बहुत आम बात है। ज्यादातर इंसान बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित है। ऐसे में लोग अलग – अलग उल्टे – सीधे उपाय करके अपने बोलों को और ज़्यादा नुकसान पहुंच रहे है। धुल – मिटटी, पॉल्यूशन मिलावटी, सामान, शैम्पू आदि हमारे बालों को नुकसान पंहुचा रहे है। ऐसे में बहुत लोग और खास कर महिलाऐं इस समस्या का निवारण जल्द से जल्द करना चाहती है। तो आप इन घरेलु उपाय को आजमाएं और फिर फर्क देखें।

 

  • आंवला:-

आंवला में बालों को प्राकृतिक रूप से बढ़ने की क्षमता होती है। बालों का गिरना विटामिन – सी की कमी का एक कारण है और आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन – सी पाया जाता है।

 

  • प्याज का रस:-

बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण है, बालों में रक्तसंचालन की कमी। प्याज का रस इसी कमी को दूर कर रक्त का सञ्चालन शुरू कर देता है इससे सूजन भी ख़तम होता है। प्याज में पाया जाने वाला जीवाणुरोधी गुण, बालों को कमज़ोर करने वाले कीटाणुओं को मरता है।

 

  • तेल मालिश:-

बालों को सबसे ज़्यादा सुरक्षित बोलों की तेल मालिश है। बालों की लगातार तेल मालिश करने से बालों के गिरने का खतरा बिलकुल ख़तम ही हो जाता है। तेल मालिश जब भी करें, अपने माथे की भी मालिश करें। तेल मालिश से बालों की समस्या तो दूर होती ही है साथ में तनाव से भी छुटकारा मिलता है। बालों की मालिश के लिए आंवला, बादाम, सरसों आदि के तेल से मालिश करें।

 

  • ऐलोवेरा:-

ऐलोवेरा भी बालों के लिए एक बढ़िया उपचार है। ऐलोवेरा में ऐलकलिने गुण होते है जो बालों के पीएच को नार्मल रखता है और एलोवेरा में एक ऐसा एंज़ाइम भी होता है जो सिर्फ बालों के विकास में काफी मददगर है। एलोवेरा का जेल बालों में लगाने से कई साड़ी और समस्या दूर होतीं हैं।

 

  • मैथी:-

मैथी में एक हॉर्मोन अंटेसेंड पाया जाता है जो बालों के झड़ने को रोकने में बहुत अच्छा घरेलु नुश्खा है। इसके अलावा मैथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भी पाया जाता है।