घरेलु नुस्खा अपनाए और अस्थमा से छुटकारा पाए

घरेलु नुस्खा अपनाए और अस्थमा से छुटकारा पाए

 

धुल, प्रदुषण, धुआँ आदि हमारे वातावरण को दिन ब दिन दूषित कर रहा है और यह दूषित वातावरण इंसान कको भी अंदर से खोखला कर रही है जिसके कारण लोगों को न जाने कौन – कौन सी बीमारी हो रही हैं और इन बीमारियों में से एक हैं अस्थमा। अस्थमा रोज अपने पैर पसार रही हैं। दुनियाभर में करीब 24 करोड़ लोग अस्थमा को झेल रहे हैं और अपने देश में ही करीब 2 करोड़ लोग इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। अस्थमा के मरीजों को अपना ख्याल बहुत अच्छे से रकना पड़ता हैं। नाही भागना, नाही ज़्यादा चलना, और नाही ज़्यादा भारी सामन उठाना सारा काम अपने बीमार शरीर के दायरे में करना। वरना तकलीफ और भी ज़्यादा बढ़ सकती हैं। और आपको अपने साथ पंप तो रखना जरूरी हैं जिसकी मदद से जब आपको अस्थमा का डोरा पड़े तो आप ठीक हो सके और पंप को तो आपको अपनी जान की तरह रखना जरूरी हैं। अस्थमा अटैक के वक़्त आपने पंप का इस्तेमाल नहीं किया तो पीड़ित की जान भी जा सकती हैं।

अस्थमा के लिए यह हैं घरेलु उपाय:-

  1. दालचीनी:- रात को सोने पहले एक कप गर्म पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चौथाई चम्मच त्रिकटु चूर्ण और 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करे।
  2. अदरक और हल्दी:- एक गिलास दूध में थोड़ी सी अदरक कदूकस उबाल लें। इसके साथ तोडा हल्दी भी दाल लें। और दिन में 2 बार इसको पियें।
  3. शहद:- दिन में दो से तीन – बार चखे और साथ ही साथ आप इसे हर्बल चाय में मिलकर भी पी सकतें हैं।
  4. तेज पत्ता:- एक चम्मच तेज पत्ता पाउडर में एक चौथाई चम्मच पीपली और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करें।
  5. लहसुन:- आधा कप अदरक वाली चाय में 2 – 3 लहसुन की कली पीसकर डाल लें और इसका सेवन कर लें।

इनका इस्तेमाल करें और अस्थमा से छुटकारा पाए।