भोजन बनाने के लिए कौन सा कुकिंग ऑइल है सबसे बेस्ट

भोजन बनाने के लिए कौन सा कुकिंग ऑइल है सबसे बेस्ट

 

भारत देश में खाना पकाने में सबसे महत्वपूर्ण तेल और मसलें होतें है। भारतीय व्यंजनों में तेल और मसलों का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। बिना तेल और मसलों के भारतीय खाना बन ही नहीं सकता। वही ज़्यादा तेल वाला खाना या फिर ज्यादा मसालेदार खाना या फिर गलत तेल का उपयोग खाने को पकने में करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। देश और दुनिया में कई तरीके के कुकिंग आयल उपलब्ध है, जिसमे भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमार सरसों के तेल (Mustard Oil) का किया जाता है। तो चलिए जानते है कौन सा कुकिंग आयल है सेहत के लिए लाभदाई और कौन है नुक्सान से भरपूर।

 

  1. वनस्पति तेल:-

वनस्पति तेल को पौधों से निकला जाता है। वनस्पति तेल शरीर के लिए नुक्सान देने वाला तेल है। इसका सेवन करने से शरीर में दुष्ट प्रभाव हो सकते हैं। वनस्पति तेल में अच्छा स्वाद और खूब पोषण भी पाया जाता है क्यूंकि इसे रिफाइंड और प्रोसेस्ड प्रक्रिया से गुजारा जाता है।

 

  1. नारियल का तेल:-

नारियल का तेल सेहत के लिए अच्छा नहीं है क्यूंकि इसमें हाई सैचुरेटेड फैट होता है। पर नारियल का तेल का कम मात्रा में उपयोग किया कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म या फिर कम करने में पायदेमंद है क्यूंकि हमारे शरीर को कुछ मात्रा में सैचुरेटेड फैट की आव्यशकता भी होती है। नारियल तेल का इस्तेमाल करते वक़्त गैस को तेज़ आंच पर रखे।

 

  1. ऑलिव ऑइल:-

ऑलिव ऑइल खाना पकने के लिए सबसे लाभदाई कुकिंग ऑइल है। ऑलिव ऑइल शरीर के लिए बहुत ही हैल्दी और भरोसेमंद है। ऑलिव ऑइल से खाना बनाते वक़्त आंच को मध्यम रखें। वर्जिन ऑलिव ऑइल शरीर के लिए और भी ज़्यादा अच्छा होता है क्यूंकि इसकी गुणवत्ता ज्यादा बेहतर है। वर्जिन ऑलिव ऑइल को रिफाइंड और प्रोसेस्ड नहीं किया जाता है।

 

  1. कैनोला ऑइल:-

कैनोला ऑइल में सभी वेजिटेबल ऑइल से सबसे कम मात्रा में सेचुरेटेड फैट पाया जाता है। यह तेल प्रोसेस्ड है, जिसकी वजह से कैनोला ऑइल थोड़ा कम हहेल्दी है। कैनोला ऑइल को तेज़ आंच पर कुकिंग करें। कैनोला ऑइल सरसों के पौधे से निकाला जाता है।

  1. एवोकाडो ऑयल:-

एवोकाडो ऑयल भी रिफाइंड नहीं होता है, इसीलिए एवोकाडो ऑयल शरीर के लिए फायदेमंद और सुरक्षित है। एवोकाडो ऑयल में पॉलोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोअनसेचुरेटेड फैट और विटामिन इ होता है। एवोकाडो ऑयल का स्वाद ख़ास बेहतर नहीं होता है। एवोकाडो ऑयल को तेज़ आंच पर पकाया जाता है। एवोकाडो ऑयल बहुत क्रीमी होता है।

 

  1. सूरजमुखी का तेल:-

सूरजमुखी के तेल में स्वाद नहीं होता है। सूरजमुखी के तेल में ओमेगा – 6 और विटामिन इ प्रचूर मात्रा में उपलब्ध होता है। सूरजमुखी के तेल से खाना बनाते वक़्त आंच को तेज़ रखें। सूरजमुखी के तेल का ज़्यादा इस्तेमाल करने से शरीर में सूजन भी हो सकती है। खाना बनाने में सूरजमुखी के तेल की मात्रा कम ही रखें।

 

  1. मूंगफली का तेल:-

मूंगफली का तेल आम इंसान और विज्ञानं के लगभग हर माक्दण्ड पर खड़ा उतरता है। मूंगफली के तेल को इस्तेमाल करते वक़्त आंच हमेशा तेज़ रखें। मूंगफली का तेल स्वाद में बहुत अच्छा है। मूंगफली का तेल शरीर के सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। मूंगफली का तेल खुशबु में भी बहुत ही शानदार है।