मूली खाने के फायदे
सर्दियों में मूली का सेवन शुरू हो जाता है। मूली बहुत सारे लोगों को खाना पसंद है और बहुत सारे लोग प्याज महंगा होने के कारन भी मज़बूरी में इसका सेवन करते है पर लोग मूली में उपलब्ध सेहत के खजाने के बारे में बहुत काम जानते हैं। मूली को सर्दियों में प्रतिदिन खाना चाहिए।
दिल को स्वस्थ रखे:-
मूली में दिल को सही ढंग से चलाने वाला एंथोसायनिन मौजूद है। प्रतिदिन मूली खाने से दिल स्वस्थ रहता है और स्वस्थ दिल बीमारियों से दूर रहता है। मूली को खून में ऑक्सीजन की आपूर्ति के रूप में जाना जाता है। मूली में फ्लेवोनॉइड्स और फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
पेट से जुडी समस्याएं दूर करे:-
मूली मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का एक अच्छा स्तोत्र है। मूली पेट की पाचन क्रियाएं दुरुस्त करता है और साथ ही साथ मोटापा, एसिडिटी, गैस और अन्य पेट की समस्याएं दूर करने में मदद करता है।
भरपूर पोषक तत्व:-
मूली में फॉस्फोरस, कैल्शियम, जस्ता, मैग्नेशियम, मैंगनीज, फाइबर, पोटेशियम, आयरन, विटामिन A, C, E, K और B6 प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
इम्युनिटी बढ़ाए में मददगार:-
मूली में पाए जाने वाले तत्व सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी – जुकाम से लड़ने में काफी मदद करता है। मूली में कई सारे पोषक तत्व होने के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है।
रूसी से छुटकारा:-
मूली को पीस कर बालों पर लगाएं, ऐसा करने पर रूसी ख़त्म हो जाती है और सिर भी हल्का को जाता है।