दिवाली स्पेशल सोन पापड़ी
सामग्री:-
- मैदा – 2 कप
- बेसन – 2 कप
- चीनी – 4 कप
- दूध – 10 एमएल
- घी – 2.5 कप
- इलाइची पाउडर – 2 चम्मच
- कटा हुआ बादाम पिस्ता – 6 से 7 चम्मच
- पानी – 2.5 कप।
विधि:-
सबसे पहले एक फ्राई पैन लें और गैस पर मध्यम आंच पर चढ़ाएं और घी डाल कर गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो फ्राई पैन में मैदा और बेसन डाल कर भुनें। मैदा और बेसन को सुनहरा होने तक भुनें। जब तक एक दूसरा फ्राई पैन लें और उसमे चीनी, दूध और पानी दाल कर उसकी चाश्नी बनाए। चाश्नी को मध्यम आंच पर पकाएं। जब चाश्नी रेडी हो जाए तो उसे मैदा और बेसन के मिश्रण डाल दें और इसे काम से काम 15 से 20 मिनट तक गूंदे। अब एक प्लेट लें और उस पर घी लगा कर मिश्रण को प्लेट पर फैला दें और करीब आधा घंटा ठंडा होने दें। जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसे अच्छे से काट लें और फिर आपकी सोन पापड़ी तैयार।
आशा है आपको आपके हाथ से बने स्वादिष्ट सोन पापड़ी काफी पसंद आई होगी।