Tawa Pizza Recipe

Tawa Pizza Recipe

सामग्री तवा पिज़ा रेसिपी

 

सामग्री:-

  • डो बनाने की सामग्री:-
  1. मैदा – 250 ग्राम
  2. बेकिंग सोडा – 1. 5 छोटा चम्मच
  3. बेकिंग पाउडर – 2.5 छोटा चम्मच
  4. नमक – 3 छोटे चम्मचग
  5. दही
  6. प्लेट

 

  • पिज़्ज़ा के मसाले के लिए सामग्री:-
  1. पनीर – 125 ग्राम
  2. शिमला मिर्च – 1 कटा हुआ
  3. प्याज – 1.5 कटा हुआ
  4. टमाटर – 1 कटा हुआ
  5. चीज़ – 180 ग्राम
  6. हल्दी पाउडर – 2 छोटा चम्मच
  7. लाल मिर्च पाउडर – 3 छोटा चम्मच
  8. गरम मसाला – 2.5 छोटा चमच
  9. नमक – 2 चम्मच या स्वादानुसार
  10. अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 छोटा चम्मच
  11. हर्ब्स – 2 छोटे चम्मच
  12. पिज़्ज़ा सॉस – 8 चम्मच
  13. सरसों का तेल

 

विधि:-

  • पिज़्ज़ा का मसाला बनाने की विधि:-

 

सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमे पनीर के सभी टुकड़े डाल लें। अब कटोरे में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और 2 चम्मच सरसो का तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इन पनीर के मिक्स टुकड़ों को एक प्लेट में निकल कर रख लें। फिर उसी कटोरे में कटे शिमला मिरग्ह और प्याज डाल कर मिक्स कर लें। दूसरी तरफ गैस पर मध्यम आंच पर फ्राई पैन चढ़ाए और तेल डाल कर गरम करें। अब मसाला मिक्स पनीर को फ्राई पैन में अच्छे से भुने। फ्राई होने के बाद पनीर को एक प्लेट में निकल लें। अब कटे शिमला मिर्च और प्याज को भी फ्राई पैन में भुने। फ्राई होने के बाद शिमला मिर्च और प्याज को एक प्लेट में निकल कर उसके ऊपर एते हुए टमाटर रख दें। जब तक पनीर के छोटे – छटे टुकड़े कर लें। अब फ्राई शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर को भी बारीक काट लें।

 

अब एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं, कढ़ाई में नमक दाल दें और एक स्टैंड डाल कर धक दें।

 

 

  • डो बनाने की विधि:-

अब एक परात लें और उसमे मैदा, बेकिंग सोडा, पाउडर और नमक डाल लें और अच्छे से मिला लें। सब मिक्स करने के बाद मैदा में थोड़ा – थोड़ा दही मिलाकर गूंदे। मैदा गूंद जाने के बाद मैदे का डो बना लीजिए। अब इसमें सरसों का तेल दाल कर मैदे के डो को चिकना कर लीजिए। अब मैदे को पिज़्ज़ा के आकर के हिसाब से तोड़ लें। अब मैदे को बेल लें और प्लेट में डाल लें।

 

अब बेले हुए मैदे में काटे से कई जगह छेद कर लें। इसके बाद बेले है मैदे पर अच्छे से पिज़्ज़ा सॉस डाल कर फैला लें। अब सॉस के ऊपर चीज़ और फ्राई पनीर डाल लें। अब इसके फ्राई शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डाल फैला दें। और फिर ऊपर से थोड़े पनीर के थोड़े फ्राई पनीर के बचे टुकड़े डाल दें। अब पिज़्ज़ा वाले प्लेट को कढ़ाई में डाल कर आधे घंटे से ज़्यादा तक ढक कर पकाएं। आधे घंटे बाद चेक कर लें की पिज़्ज़ा पक गया की नहीं। और अगर पिज़्ज़ा पक गया है तो पिज़्ज़ा को बहार निकाल लें। अब पिज़्ज़ा पर पिज़्ज़ा हर्ब्स को अच्छे से फ़ैल दें। फिर पिज़्ज़ा को चार हिस्सों में काट लें और जिसके बाद मसालेदार तवा पिज़्ज़ा तैयार।

 

 

आशा है आपको आपके हाथ से निर्मित स्वादिष्ट तवा पिज़्ज़ा खा कर काफी मज़ा आया होगा।