सरस्वती पूजा 2021: जाने शुभ मुहूर्त और महत्व

सरस्वती पूजा 2021: जाने शुभ मुहूर्त और महत्व

 

हिन्दू धर्म में सरस्वती पूजा बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण पर्व है। सरस्वती पूजा के दिन माँ सरस्वती, जो शिक्षा और विद्या की माता है, उसकी पूजा अर्चना की जाती है। सरस्वती पूजा माघ के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। सरस्वती पूजा को बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष सरस्वती पूजा 16 फरवरी, 2021 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैसरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

 

 

सरस्वती पूजा 2021 शुभ मुहूर्त:-

सरस्वती पूजा मनाने का दिवस – 16 फरवरी, 2021।

सरस्वती पूजा आरंभ – 16 फरवरी, सुबह 3:36 पर।

सरस्वती पूजा समाप्ति – 17  फरवरी, सुबह 5:46 पर।

 

 

सरस्वती पूजा का महत्व:-

सरस्वती पूजा हिन्दू धर्म के विशेष पर्व में से एक है, जो माँ सरस्वती से जुड़ा त्यौहार है। पौराणिक मान्यतानुसार सरस्वती पूजा के दिवस यानी माघ मास की शुकल पक्ष की पंचमी तिथि को माँ सरस्वती प्रकट हुई थी। माँ सरस्वती को ज्ञान, कला, शिक्षा, संगीत जैसे कई गुणों की देवी मन जाता है, इसीलिए पढ़ने वाले छात्र सरस्वती माता का बहुत आदर करते है। सरस्वती पूजा के दिन सफ़ेद या फिर पीले कपडे पहना चाहिए, जो बहुत शुभ माना जाता है।