कोरोना वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन/ Corona Vaccine Registration: ऐसे करे कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन, वैक्सीन लगवाने के लिए सारी जानकारी

कोरोना वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन/ Corona Vaccine Registration: ऐसे करे कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन, वैक्सीन लगवाने के लिए सारी जानकारी

 

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कहर ढा रखा है। करीब 1 साल से पूरी दुनिये के साथ भारत भी इस महामारी से जूंझ रहा है। देश में अब तक कोरोना के करीब 1 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा केस आ चुके है। भारत में 1.5 लाख के करीब लोगों को अपनी जान कोरोना की वजह से गवानी पड़ी है और करीब 1 करोड़ से ज़्यादा कोरोना मरीज ठीक भी हो गए है। कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने देश में 2 वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है। देश में 16 जनवरी, 2021 से विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी शुरू हो रहा है। पहले चरण में करीब 30 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। जिसमे करीब 3 करोड़ लोग कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर आदि होंगे और बाकी 50 वर्ष से अधिक के व्यक्ति एवं बीमार लोग।

 

भारत का टीकाकरण अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान है। जिसके लिए सरकार, डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और प्रशाशन आदि ने पूरी तैयारी कर ली है। इससे पहले 2 जनवरी, 2021 और 8 जनवरी, 2021 को पूरे देश में सफल ड्राई रन हो चूका है। 16 जनवरी, 2021 के दिन से टीकाकरण शुरू हो रहा है और इसके लिए पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट से कोरोना वैक्सीन निकल चुकी है। पूरा देश ही कोरोना वैक्सीन का इंतज़ार कर रहा है और यह इंतज़ार 13 जनवरी की लोहड़ी, 14 जनवरी की मकर संक्रांति, पोंगल आदि त्यौहार और 15 तारीख के आराम के बाद 16 जनवरी से शुरू हो रहा है।

 

स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार जो व्यक्ति कोरोना से रिकवर (ठीक) भी हो चूका है उसे भी कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक ऐप बनाया है, जिसकी सहायता से कोरोना वैक्सीन लगाने में और इसकी सारी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण रोल निभाएगी। इस ऐप का नाम Co – Win है। तो चलिए जानते है Co – Win में कैसे खुद को रजिस्टर कराएं।

 

Co – Win ऐप रजिस्ट्रेशन के लिए कोई एक दस्तावेज:-

आधार कार्ड, पहचान पत्र, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा कार्ड, बैंक पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन कार्ड या फिर कोई अन्य प्रमाण पत्र आवश्यक है Co – Win ऐप में रजिस्टर होने के लिए।

 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन:-

Co – Win ऐप या वेबसाइट को खोलने पर आपको तीन विकल्प दिए जाएंगे, जिसमे सेल्फ रजिस्ट्रेशन, इंडिविजुअल रजिस्ट्रेशन और बल्क रजिस्ट्रेशन होगा। जिसके बाद अपनी जानकारी भर दें और रजिस्टर हो जाएं।

देश में एक व्यक्ति को दो कोरोना वैक्सीन दी जाएगी और इसके लिए Co – Win ऐप का इस्तेमाल वैक्सीनेशन की जानकारी रखने, टीका लगवाने के लिए मेसेज भेजने, टीका लगने के बाद मेसेज भेजने, दुबारा टीका लगाने की प्रक्रिया के लिए और कोरोना का टीका लगवाने के लिए सर्टिफिकेट देने के लिए बनाया गया है।

Indian Corona Vaccine