कड़ाके की ठंड में शकरकंद बच्चो को देगी फायदा

कड़ाके की ठंड में शकरकंद बच्चो को देगी फायदा

इस कड़ाके की ठंड में अगर आप सोच रही है। की बच्चे को क्या खिलाना चाहिए तो उसे शकरकंद खिलाए .यह स्वाद में मीठा है और पोषक तत्वों से भरपूर है आइए इसके बारे में जानते है।

छोटे बच्चे को कब दे शकरकंद

छह माह के बच्चे को ठोस आहार के रूप में शकरकंद दिया जा सकता है। वैसे आपको यह देखना है। की क्या बच्चा सहजता से सकरकंद खा रहा है। यदि नहीं खा रहा है। तो जबरदस्ती न करे। एक बार खिलने की कोशिश करे। यदि न खाए तो कुछ दिनों बाद दोबारा कोशिश करे। यदि न खाए तो कुछ दिनों दोबारा कोशिश करे।

इस कड़ाके की ठंड में अगर आप सोच रही हैं कि बच्चे को क्या खिलाना चाहिए, तो उसे शकरकंद खिलाएं। यह स्वाद में मीठा है और पोषक तत्वों से भरपूर है। यह कार्बोहाइड्रेट और बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्रोत है। बच्चों को ठोस आहार देने की शुरुआत करने के लिए भी यह बेहतरीन विकल्पों में से एक है। इसके अलावा यह पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, सी और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है।
छह माह के बच्चे को ठोस आहार के रूप में शकरकंद दिया जा सकता है। वैसे आपको यह देखना है कि क्या बच्चा सहजता से शकरकंद खा रहा है। यदि नहीं खा रहा है, तो जबरदस्ती न करें। एक बार खिलाने की कोशिश करें। यदि न खाए तो कुछ दिनों बाद दोबारा कोशिश करें।

बच्चे के साथ खाना खिलाने को लेकर जबरदस्ती करना सही नहीं है। जोर-जबरदस्ती करने से बच्चा खाना खाने से दूर भागने लगता है, जो कि सही नहीं है।

शकरकंद विटामिन ए से भरपूर है। यह बच्चों के स्वस्थ विकास और आंखों के लिए बहुत अच्छा है। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है जो कि एक ऐसा तत्‍व है, जो शरीर में विटामिन ए बनाता है।

अपने बच्चे को इस आहार को जरूर दें। इसमें इतनी मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो शायद ही किसी अन्य आहार में मौजूद हो। यह बच्चे के बढ़ते शरीर के लिए बहुत अच्छा है।

शरीर में मेटाबोलिज्म को ठीक रखने में कई तरह के खनिज पदार्थ उपयोगी होते हैं। इस मामले में शकरकंद बहुत अच्छा है। यह सभी महत्वपूर्ण खनिजों की खान है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और यहां तक कि इसमें जिंक भी होता है। यह सभी तत्व शरीर के लिए काफी उपयोगी है।

शकरकंद में सिर्फ विटामिन ए ही नहीं पाया जाता है बल्कि इसमें अन्य कई विटामिन भी होते हैं जैसे विटामिन सी, ई, के और विटामिन बी 1 से बी 6 तथा बी9। बच्चे के शारीरिक विकास के लिए इसमें मौजूद सभी विटामिन बेहद जरूरी है।