वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी

वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी

 

सामग्री:-

  1. मैदा – 50 ग्राम
  2. पनीर – 50 ग्राम
  3. पत्ता गोभी – 100 ग्राम
  4. सोया सॉस – आधा चम्मच
  5. अजीनो मोटो – आधा छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  6. हरी मिर्च – 1
  7. अदरक – कदूकस किया हुआ आधा इंच का टुकड़ा
  8. लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  9. काली मिर्च – आधा चम्मच
  10. नमक – स्वादानुसार

 

विधि:-

सबसे पहले एक कटोरा लें और उसमे मैदा और पानी डाल कर पतला घोल बना लें। इसे 1 से 1.5 घंटे के लिए धक कर छोड़ दें। जब तक एक कढ़ाई लें और उसमे तेल डालकर गरम करें। बारीक़ कटे हुई पत्ता गोभी, मिर्च, पनीर और अदरक को कढ़ाई में दाल कर कम से कम एक मिनट तक भुने। अब लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस और अजीनो मोटो कढ़ाई में दाल कर मिक्स कर दें।

अब एक नॉनस्टिक तवा लें और गैस पास चढ़ाएं। अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और फैला दें। अब तवे पर एक चम्मच मैदे का घोल डालें और चम्मच से चारों और फैलाएं। गैस मध्यम आंच पर रखे रहे। जब तक एक प्लेट पर थोड़ा सा तेल लगा कर फैला दें। जब तवा पर रखा रेपर साइड से छूटने लगे तो उसे तवे से उठा कर तेल लगी प्लेट के ऊपर डाल दें। अब इस रेपर पर पत्ता गोभी का मिश्रण डाल के फैला दें। अब रेपर को अच्छे से लपेटे और रोल कर दें। अब इसे कढ़ाई में डाल कर सुनहरा होने तक भुने। भुनने के बाद आपका वेज रोल तैयार है।

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने वेज रोल खाने में काफी आनंद मिला होगा।