20 Line on Holi Hindi Mean :- होली पर 20 वाक्य हिंदी में।

20 Line on Holi :- होली पर 20 वाक्य।

  1. होली हिंदुओ का एक मुख्य त्यौहार है।
  2. इसे रंगों का त्यौहार भी कहते है।
  3. यह त्यौहार हर साल मार्च के महीने में मनाया जाता है।
  4. होली का त्यौहार दो दिनों तक मनाया जाता है।
  5. यह त्यौहार पूरे भारत में मनाया जाता है।
  6. इस त्यौहार से संबधित एक पुरानी कथा (कहानी ) प्रसिद्ध है।
  7. होली से शरद ऋतु समाप्त होती है। और बसंत ऋतु शुरू होती है।
  8. प्राचीन समय में हिरण्यकश्यप नाम का एक दुष्ट राजा था और उसके पुत्र का नाम प्रह्लाद  था।
  9. उसका पुत्र  प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम् भक्त था।
  10.  इसलिए हिरण्यकश्यप अपने बेटे को मारना चाहता था।
  11. दुष्ट राजा ने अपनी बहन होलिका से प्रह्लाद को मारने को कहाँ।
  12. होलिका को भगवान से अग्नि में नहीं जलने का वरदान मिला हुआ था।
  13. इसलिये वह  भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई थी।
  14. लेकिन भगवान विष्णु  ने अपने भक्त प्रह्लाद को बचा लिया और होलिका जलकर राख हो गई।
  15. इसलिये बुराई पर अच्छाई की जीत की ख़ुशी में हर साल होलिका का दहन किया जाता है।
  16. इस दिन सबके घरो में  गुजिया और तरह -तरह के पकवान बनाये जाते है।
  17. होली के दूसरे दिन धुलड़ी का त्यौहार मनाया जाता है।
  18. इसके दूसरे दिन हम सब लोग रंगो और गुलाल से होली खेलते है।
  19. इस दिन सभी लोग आपसी भेदभाव भूलकर एक -दूसरे से गले मिलते है। और मिठाई खिलाते है।
  20. होली का त्यौहार हम सब को प्यार और भाईचारे का संदेश देता है।

 

10 line on Holi For Kids :- होली पर 10 वाक्य

10 Line On Fox :- लोमड़ी पर 10 वाक्य